अमेरिकी सैनिकों की मौत पर, ट्रंप की उदासीनता को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना

अमेरिकी सैनिकों की मौत पर, ट्रंप की उदासीनता को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं ने डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना करते हुए उनके परिवार की तस्वीरों की तुलना मध्य पूर्व में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के ताबूतों से की है। इन पोस्टों में दावा किया गया कि युद्धों का सबसे बड़ा बोझ आम अमेरिकी परिवारों और सैनिकों ने उठाया, जबकि सत्ता में बैठे नेताओं और उनके परिवारों को इसकी प्रत्यक्ष कीमत नहीं चुकानी पड़ी।

आलोचकों का आरोप है कि, ट्रंप ने अपने कार्यकाल और उसके बाद भी ईरान के प्रति आक्रामक सैन्य नीति अपनाकर क्षेत्र में तनाव को बढ़ाया, जिसका परिणाम अमेरिकी सैनिकों की जान पर पड़ा। उनका कहना है कि, युद्ध और सैन्य अभियानों के निर्णय लेने वाले नेताओं के परिवार सुरक्षित रहते हैं, जबकि मोर्चे पर लड़ने वाले सैनिक और उनके परिजन सबसे अधिक पीड़ा सहते हैं।

सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने सवाल उठाया कि यदि युद्ध को राष्ट्रीय हित के नाम पर आवश्यक बताया जाता है, तो क्या युद्ध का निर्णय लेने वाले राजनीतिक नेताओं और उनके परिवारों को भी उसी स्तर का जोखिम उठाना चाहिए, जिसका सामना सैनिकों और उनके परिवारों को करना पड़ता है। कई पोस्टों में यह भी कहा गया कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के लिए युद्ध केवल एक राजनीतिक निर्णय होता है, लेकिन सैनिकों के परिवारों के लिए वह जीवन भर का दुख और अपूरणीय क्षति बन जाता है।

ट्रंप के विरोधियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी राजनीतिक छवि मजबूत करने और शक्ति प्रदर्शन की नीति के तहत ऐसे फैसलों का समर्थन किया, जिनकी मानवीय कीमत अमेरिकी सैनिकों और उनके परिवारों ने चुकाई। उनका कहना है कि युद्ध में मारे गए सैनिकों के परिवारों को सांत्वना देने वाले भाषण पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि ऐसी नीतियों की आवश्यकता है जो अनावश्यक सैन्य टकराव को रोकें और सैनिकों के जीवन की रक्षा करें।

अनेक पोस्टों में यह भी कहा गया कि देशभक्ति का वास्तविक सम्मान सैनिकों को युद्ध में झोंकने से नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित घर लौटाने से होता है। इसी आधार पर ट्रंप की नीतियों को कठघरे में खड़ा करते हुए सोशल मीडिया पर उनके नेतृत्व, विदेश नीति और युद्ध संबंधी निर्णयों की व्यापक आलोचना की जा रही है।

popular post

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना यमन की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *