जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलों की,  F-35, F-16 और F-15 लड़ाकू विमानों के शेल्टर तबाह

जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलों की,  F-35, F-16 और F-15 लड़ाकू विमानों के शेल्टर तबाह

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बुधवार तड़के दावा किया कि, उसने मंगलवार को पाँच ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया। सेंटकॉम के इस हमले के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स ने बुधवार तड़के एक जवाबी कार्रवाई के तहत, अब तक का सबसे भीषण और भयानक हमला करते हुए बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें जॉर्डन में अमेरिकी सेना के ठिकानों और मुख्यालयों की ओर दागीं।

अरब सूत्रों का कहना है कि इन हमलों में क्लस्टर/बहु-विस्फोटक प्रकार की मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया। उनके अनुसार, ऐसी मिसाइलों का मुकाबला किसी भी वायु रक्षा प्रणाली के लिए संभव नहीं है। जॉर्डन के मुवफ़्फ़क़ अल-सल्ती और प्रिंस हसन नामक दो ठिकानों पर कई विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं। विस्फोट इतने ज़ोरदार थे कि दक्षिणी अधिकृत फ़िलिस्तीन के इलात क्षेत्र के निवासियों ने भी उनकी आवाज़ सुनी।

इस अभियान के दौरान ठोस और तरल ईंधन वाली बैलिस्टिक मिसाइलों से बड़े पैमाने पर हमला किया गया। इस हमले में F-35, F-16 और F-15 लड़ाकू विमानों के रखरखाव, तैयारी और तैनाती वाले हैंगरों तथा लड़ाकू विमानों के शेल्टरों को निशाना बनाया गया। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अनुसार, दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा, ईरानी मिसाइलों के जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बिना किसी अवरोध के सीधे गिरने के क्षणों के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इस्राईल के चैनल 14 ने भी जॉर्डन में अमेरिकी ठिकाने पर ईरानी मिसाइलों के गिरने की खबर दी है।

सटीक हमलों के बावजूद जॉर्डन का दावा: ईरानी मिसाइलों को रोक लिया गया

जॉर्डन की सेना ने, अपने पिछले सभी बयानों की तरह, एक बार फिर दावा किया कि वह ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों को विफल करने में सफल रही, जबकि विभिन्न वीडियो में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी मिसाइलों के सटीक रूप से गिरने के क्षणों को दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है, जॉर्डन की सेना ने इन हमलों में किसी भी तरह की जनहानि और यहां तक कि नुकसान होने से भी इनकार किया।

जॉर्डन ने अपने एक बयान में, सामने आए कथित सबूतों के विपरीत, दावा किया:

“ईरान से 20 मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से 18 को जॉर्डन की वायु रक्षा प्रणाली ने रोक लिया और दो मिसाइलें खुले इलाकों में जाकर गिरीं।” जॉर्डन की सेना इससे पहले अपने देश की धरती पर किसी भी अमेरिकी सैन्य ठिकाने के अस्तित्व से भी इनकार कर चुकी है। यहां तक कि, उस समय भी, जब अमेरिकी सेना ने अपने तीन सैनिकों की मौत की पुष्टि की थी, जॉर्डन ने अपने क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी से इनकार किया था।

popular post

हमलावर के पछताने तक ईरान अपना प्रहार जारी रखेगा: ईरानी राष्ट्रपति

हमलावर के पछताने तक ईरान अपना प्रहार जारी रखेगा: ईरानी राष्ट्रपति ईरान के राष्ट्रपति मसूद

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *