अमेरिका में महात्मा गाँधी की प्रतिमा को किया गया क्षतिग्रस्त

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य स्थित डेविस शहर में महात्मा गाँधी की स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है जिस पर भारत ने अमेरिका से क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों पर उचित कार्रवाई की मांग की है.

बता दें महात्मा गाँधी की जिस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है उसको भारत ने अमेरिका को उपहार में दिया था जिसको अमेरिकी सरकार ने शहर के सेंट्रल पार्क में स्थापित किया था प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने पर विदेश मंत्रालय ने बयान देते हुए कहा ‘‘भारत सरकार वैश्विक स्तर पर शांति एवं न्याय के प्रतीक के रूप सम्मानित हस्ती के प्रति दुर्भावनापूर्ण एवं घृणित कृत्य की कड़ी निंदा करती है.”

विदेश मंत्रालय का कहना है कई वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने इस मामले को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के सामने उठाया है और मामले की गंभीरता से जांच करने और ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जिस पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने विश्वास दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही न्याय के कठघरे में लाया जाएगा .

विदेश मंत्रालय ने ये भी बताया कि डेविस शहर के महापौर ने घटना पर गहरा अफसोस जताते हुए बताया है कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है. साथ ही ‘‘स्थानीय भारतीय समुदाय के संगठनों ने भी तोड़फोड़ की इस घटना की निंदा की है.”

popular post

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई का पहला बयान “हम शहीदों के खून का बदला लेने से कभी पीछे नहीं हटेंगे

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई का पहला बयान “हम शहीदों के खून का

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *