जो बाइडन ने खोया आपा, माइक पर ही दी पत्रकार को गाली

जो बाइडन ने खोया आपा, माइक पर ही दी पत्रकार को गाली

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को उस वक्त अपना आपा खो दिया जब एक पत्रकार ने उनसे महंगाई पर सवाल पूछ लिया।

जो बाइडन पत्रकार का सवाल सुनकर आग बबूला हो गए और पत्रकार को गाली दे बैठे। 79 वर्षीय बाइडन को इस बात की भनक तक नहीं थी कि माइक ऑफ नहीं ऑन है।

बात दरअसल सोमवार की है जब पत्रकार प्रेस ब्रीफिंग के बाद कमरे से बाहर जा रहे थे, तभी कंज़रवेटिव पार्टी के पसंदीदा चैनल फ़ॉक्स न्यूज़ के एक रिपोर्टर ने राष्ट्रपति से पूछा कि क्या महंगाई एक राजनीतिक दायित्व है? इस पर राष्ट्रपति बाइडन ने पत्रकार को गाली दे डाली।

डेमोक्रेटिक नेता इस बात से अनजान थे कि उनका माइक्रोफ़ोन अभी भी ऑन है। पत्रकार के सवाल पर पहले तो वह भावविहीन बने रहे, फिर कहा यह बड़ी संपत्ति है, अधिक महंगाई, इसके बाद वो नीचे देखते हुए गाली बुदबुदा पड़े।

फ़ॉक्स न्यूज़ के पत्रकार पीटर डॉसी भी उस समय कमरे में मौजूद थे लेकिन उन्होंने कहा कि रूम के शोर में वह सुन नहीं पाए कि प्रेसिडेंट बाइडेन ने क्या कहा। हालांकि पत्रकार ने कहा कि अगर आपको जानना है कि महंगाई के मुद्दे पर राष्ट्रपति का क्या रिएक्शन रहा तो आप वह वीडियो देख सकते हैं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *