9/11 के बाद के युग को समाप्त करना चाहते हैं बाइडन

9/11 के बाद के युग को समाप्त करना चाहते हैं बाइडन वाशिंगटन पोस्ट ने इराक से अमेरिकी सेना की वापसी की अमेरिकी योजना को लेकर एक व्यापक लेख प्रकाशित किया है।

9/11 के बाद से मिडिल ईस्ट में छेड़ी गयी अमेरिकी जंगों का उल्लेख करते हुए वाशिंगटन पोस्ट ने कहा है कि बाइडन 9/11 के बाद के युग को बदलने के प्रयास कर रहे हैं।

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार बाइडन ने इस साल के अंत तक इराक से अमेरिकी सेना की वापसी की घोषणा की है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिकी सैनिक साल के अंत तक इराक छोड़ देंगे।

बाइडन के प्रयासों का उद्देश्य अमेरिकी कूटनीति को 9/11 के बाद के युग से आगे ले जाना है और आतंकवाद और मध्य पूर्व के साथ साथ चीन और साइबर युद्ध जैसे खतरों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते है।

याद रहे कि अमेरिका और इराक के बीच हुए समझौते के अनुरूप इराक में मौजूद अमेरिकी सेना को 2021 के अंत तक इस देश से निकलना होगा । अमेरिकी अधिकारियों ने ऐलान किया है कि इराक में मौजूद अमेरिकी सेना की वापसी को लेकर वाशिंगटन और बगदाद के बीच समझौता हो चुका है।

इराक से अमेरिका को अपनी सेना वापस बुलानी होगी । अमेरिका की भूमिका अब सिर्फ सैन्य परामर्श तक सीमित रहेगी। इस समझौते में इराक से अमेरिकी सेना की वापसी की समय सीमा तय की गई है जिसके अनुसार इस साल के अंत तक अमेरिकी सेना को इराक से निकलना होगा ।

इराक़ में अमेरिका की उपस्थिति को 18 वर्ष बीत गए हैं। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की अगस्त तक संपूर्ण वापसी के बाद जो बाइडन मीडिल ईस्ट में अमेरिका की ओर से भड़काए गए अन्य युद्ध की समाप्ति की घोषणा करने की तैयारियां कर रहे हैं जो जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति रहते हुए शुरू किए थे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *