अमेरिका, गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत, कई घायल

कैलिफोर्निया : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक रेल यार्ड में हुई गोलीबारी में आठ लोग मारे गए हैं। रेल यार्ड के एक कर्मचारी ने आम लोगों को निशाना बनाते हुए यह गोलीबारी की जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में इस साल सामूहिक हत्या की घटनाओं में काफी तेजी आई है।

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ‘वैली ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी’ (वीटीए) की दो इमारतों में हुई। वीटीए सांता क्लारा काउंटी में बस, लाइट रेल और अन्य पारगमन सेवाएं उपलब्ध कराती है।

सांता क्लारा काउंटी शेरिफ लॉरी स्मिथ ने कहा, ‘जब हमारे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तब अपराधी गोलियां चला रहा था। बाद में उसने अपनी जान ले ली। मृतकों में से अधिकतर लोग पारगमन एजेंसी में लंबे समय से कार्यरत थे।

घटना पर खेद जताते हुए सैन जोस सिटी काउंसिलमैन राउल पेरालेजो ने कहा कि हमले में मारा गया रुडोमेटकिन उनका निकट मित्र था। हमलावर की पहचान 57 वर्षीय सोम कैसिडी के रूप में हुई है। कैसिडी 2012 से वीटीए में कार्यरत था।

शेरिफ के प्रवक्ता ने बताया कि रेल परिसर में विस्फोटक उपकरण होने की आशंका के मद्देनजर वहां पर बम निरोधक दस्ते तलाशी ले रहे हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *