ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने सोशल मीडिया पर अमेरिका में भूखमरी और भोजन की कमी की स्थिति को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि अमेरिका खुद गंभीर रूप से इस समस्या से जूझ रहा है और उसे भूख की समस्या को हल करने के लिए मदद और दान की जरूरत है।
उन्होंने “वर्ल्ड हंगर एजुकेशन सर्विस” (World Hunger Education Service) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका में 4.7 करोड़ से ज्यादा लोग मतलब लगभग हर पाँच में से एक बच्चा पर्याप्त भोजन नहीं पा रहे हैं, जिससे वे स्वस्थ जीवन नहीं जी पा रहे हैं। 2020 के बाद से खाद्य असुरक्षा झेलने वाले लोगों की संख्या में 42 लाख की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने “फीडिंग अमेरिका” की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया है कि 4.7 करोड़ अमेरिकी खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं और हर दिन भूख और उससे जुड़ी स्वास्थ्य व सामाजिक समस्याओं से जूझते हैं।
उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि अमेरिकी अधिकारी अब ऐसे आंकड़े नहीं देख पाएंगे, क्योंकि लगभग 30 साल तक हर साल रिपोर्ट जारी करने के बाद अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) ने सितंबर 2024 से इस रिपोर्ट को चुपचाप बंद कर दिया है।
अंत में उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब लगभग दो साल से अमेरिका में भूख की समस्या “हल” हो चुकी है।


popular post
भारत की सुरक्षा परिषद में बड़ी मांग, स्कूलों और बच्चों पर हमला करने वालों की जवाबदेही तय हो
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों और स्कूलों को
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा