अमेरिका का सैन्य बढ़त और चौधराहट का दौर खत्म हो चुका

शिकागो : अमेरिका की प्रख्यात पत्रिका फॉरेन अफेयर्स ने अमेरिका के मुकाबले ईरान की ताकत के पहलुओं का ज़िक्र करते हुए कहा है कि अब वह दौर समाप्त हो गया है जब अमेरिका अपनी सैन्य श्रेष्ठता के भरोसे युद्धों को जल्दी खत्म कर देता था।

शिकागो विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रॉबर्ट पेप ने फॉरेन अफेयर्स में लिखा कि ईरान के साथ टकराव उस दौर के अंत का संकेत है, जिसमें अमेरिका अपनी सैन्य ताकत के दम पर युद्धों को जल्दी समाप्त करने की उम्मीद करता था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 1991 का खाड़ी युद्ध, जिसने अमेरिका की ताकत की छवि बनाई थी, आज के संघर्ष से अलग था। आधुनिक सैन्य तकनीक, खासकर ड्रोन और कम लागत वाली सटीक मिसाइलों ने युद्ध का तरीका बदल दिया है। अब ये हथियार केवल महाशक्तियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दूसरे देशों के पास भी हैं, जिनकी मदद से वे युद्ध को लंबा खींच सकते हैं और दुश्मन को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ईरान को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए अमेरिका से सीधे युद्ध करने की ज़रूरत नहीं है। वह अपनी मिसाइल शक्ति, क्षेत्रीय सहयोगी बलों और गैर-पारंपरिक तरीकों के ज़रिए समुद्री यातायात और दुनिया में ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है। हुर्मुज़ जलडमरूमध्य का संकट वैश्विक व्यवस्था में एक बड़े बदलाव का संकेत है, जहाँ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों पर नियंत्रण शक्ति का एक महत्वपूर्ण आधार माना जाता है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *