अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि यमन मामलों में अमेरिका के विशेष दूत टिमोथी लेंडरकिंग बृहस्पतिवार को सऊदी अरब और उसके बाद ओमान की यात्रा पर जाएंगे ताकि यमन युद्ध की समाप्ति के लिए कोई उपाय तलाशा जा सके।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य यमन में जरूरी सामान और मानवता प्रेमी सहायता को पहुंचाना संघर्षरत पक्षों के बीच संघर्षविराम को लागू करना और इस संकट के हल के लिए राजनीतिक प्रक्रिया पर जोर देना है।
इस बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अनुसार मआरिब पर यमन जनांदोलन के हमलों को रोकना भी इस सफर का उद्देश्य है। मआरिब पर यमनी बलों के हमले इस संकट और यमनी लोगों की परेशानियों को बढ़ाने का कारण बनेंगे।
याद रहे कि अमेरिकी दूत ने पिछले हफ्ते मआरिब युद्ध को यमन में शांति की तलाश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया था। उन्होंने ईरान के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि यमन को ईरान की ओर से मिलने वाला समर्थन बहुत व्यापक और खतरनाक है।


popular post
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा