यमश हवाई अड्डे पर सऊदी का हमला अमेरिका के इशारे पर हुआ, इसका जवाब दिया जाएगा: अंसारुल्लाह 

यमश हवाई अड्डे पर सऊदी का हमला अमेरिका के इशारे पर हुआ, इसका जवाब दिया जाएगा: अंसारुल्लाह 

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने सनआ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सऊदी अरब द्वारा किए गए हवाई हमले को अमेरिका के निर्देश पर की गई कार्रवाई बताया है। संगठन का कहना है कि, इस हमले का उद्देश्य यमन पर वर्षों से जारी नाकाबंदी को बनाए रखना था।

अंसारुल्लाह ने इसे यमन की जनता के खिलाफ “क्रूर आक्रमण” और देश की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा कि इसका उचित जवाब दिया जाएगा। संगठन के अनुसार, यह हमला यमन की जनता के प्रति सऊदी शासन और अमेरिका की गहरी शत्रुता तथा उनकी आक्रामक नीति को दर्शाता है।

इस बीच, यमन के परिवहन मंत्रालय ने घोषणा की कि, ईरान का एक विमान, जिसमें कुछ यात्री, मरीज तथा यमन का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल सवार था, सभी बाधाओं के बावजूद सुरक्षित रूप से सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गया। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि हवाई अड्डे पर बमबारी के बावजूद सऊदी शासन विमान को उतरने से रोकने में असफल रहा और सभी यात्री सकुशल अपने देश पहुंच गए।

उधर, सनआ सरकार के मुख्य वार्ताकार और अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि, सऊदी सरकार पिछले तीन वर्षों से यमन की नाकाबंदी समाप्त करने के लिए वार्ता के अनुरोधों को लगातार टालती रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि, सनआ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसे संप्रभु संस्थान पर यह सीधा सैन्य हमला वर्ष 2015 से जारी सऊदी हमलों की ही कड़ी है। उनके अनुसार, यह घटना इस बात का प्रमाण है कि यमन पर थोपी गई नाकाबंदी का मुख्य जिम्मेदार सऊदी शासन है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब ऐसा यमन चाहता है जो स्वतंत्र निर्णय लेने, संप्रभुता और आत्मनिर्भरता से वंचित होकर उसके प्रभाव में रहे।

popular post

यमन से सऊदी अरब पर 6 मिसाइलें दागी गईं, किंग खालिद एयरबेस को निशाना बनाने का दावा

यमन से सऊदी अरब पर 6 मिसाइलें दागी गईं, किंग खालिद एयरबेस को निशाना बनाने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *