तालिबान विदेश मंत्री उच्च प्रतिनिधि दल के साथ तेहरान रवाना

तालिबान विदेश मंत्री उच्च प्रतिनिधि दल के साथ तेहरान रवाना अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता में तालिबान की वापिसी के बाद से ही इस देश के हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं।

तालिबान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल क़हर बल्खी ने खबर देते हुए कहा है कि तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मोत्तकी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल तेहरान के लिए रवाना हो गया है।

बल्खी ने कहा कि तालिबान प्रतिनिधिमंडल अपनी ईरान यात्रा के दौरान इस देश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजनीतिक, आर्थिक, पारगमन और अफगान शरणार्थी मुद्दों पर चर्चा करेगा।

टी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रा से पहले अफगान विदेश मंत्रालय में एक तैयारी बैठक हुई थी, और महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा के बाद एजेंडे में थे।

याद रहे कि हाल ही में काबुल में ईरान के उप राजदूत से मुलाकात करते हुए तालिबान के विदेश मंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान को वर्तमान संकट सेनिकालने के लिए ईरान से अपना प्रभाव इस्तेमाल करने की गुहार लगाई थी। तालिबान नेता ने ईरानी राजनयिक से बात करते हुए ज़ोर दिया था कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान को अफगानिस्तान को मौजूदा संकट से बाहर निकालने के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय क्षमता का उपयोग करना चाहिए।

popular post

अमेरिकी सीनेट ने बहुमत से ईरान के खिलाफ जारी युद्ध का समर्थन किया

अमेरिकी सीनेट ने बहुमत से ईरान के खिलाफ जारी युद्ध का समर्थन किया अमेरिकी सीनेट

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *