दक्षिण अफ्रीका की दो टूक, इस्राईल की रंगभेद की नीति के ख़िलाफ़ करेंगे कड़ी कार्रवाही

दक्षिण अफ्रीका की दो टूक, इस्राईल की रंगभेद की नीति के ख़िलाफ़ करेंगे कड़ी कार्रवाही

दक्षिण अफ़्रीक़ी विदेश मंत्री ने इस्राईल की रंगभेद नीति के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ क्रूरता और आक्रमकता और उनके ख़िलाफ़ तल अवीव शासन की रंगभेद नीति की कड़ी आलोचना की है।

दक्षिण अफ़्रीक़ा की विदेश मंत्री नालेदी पंडोर ने अपने देश की संसद में अपने एक भाषण में फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ अपनी क्रूरता और आक्रमकता और उनके ख़िलाफ़ रंगभेद नीति के कार्यान्वयन के लिए इस्राईल शासन की कड़ी आलोचना की है।

फ़ार्स समाचार एजेंसी ने अरबी 21 वेबसाइट के हवाले से खबर देते हुए कहा कि बंडोर ने कहा है कि उनकी सरकार जल्द ही इस्राईल के नस्लवादी कार्यों और नीतियों के ख़िलाफ़ सीधी कार्यवाही करेगी। उन्होंने अपने देश से अवैध क़ब्ज़ा करने वाले इस्राईली शासन को अफ़्रीक़ी संघ के पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में स्वीकार करने का विरोध करने पर ज़ोर देते हुए कहा कि दक्षिण अफ़्रीक़ा के इस्राईल के साथ संबंध हैं लेकिन यह क़ब्ज़ा करने वाले ज़ायोनी शासन और साम्राज्यवाद फैलाने वाली सरकार को अफ़्रीक़ी संघ में शामिल होने का कारण नहीं हो सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय एमनेस्टी ऑर्गनाइज़ेशन ने हाल ही में फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ नस्लवादी नीतियों के लिए इस्राईली शासन की आलोचना करते हुए कहा कि 1948 में अपनी स्थापना के बाद से क़ब्ज़ा करने ज़ायोनी शासन रंगभेदी और नस्लवादी रहा है।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *