ईरान परमाणु समझौते को लेकर वियना में सातवें दौर की वार्ता शुरू

ईरान परमाणु समझौते को लेकर वियना में सातवें दौर की वार्ता शुरू ईरान और विश्व शक्तियों के बीच परमाणु समझौते को लेकर वियना में जारी वार्ता का सातवां दौर शुरू हो चुका है।

ईरान परमाणु समझौते जेसीपीओए में शामिल चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और यूरोपीय संघ इस मुद्दे पर वियना में बातचीत कर रहे हैं । समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इस वार्ता का मुख्य लक्ष्य 2015 में हुए परमाणु समझौते को बहाल करना है जिससे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन 2018 में एकपक्षीय रूप से निकल गया था ।

अमेरिका के परमाणु समझौते से निकलने एवं यूरोपीय पक्षों द्वारा दिए गए वचनों का पालन ना करने से नाराज ईरान ने भी मई 2019 में धीरे-धीरे समझौते का पालन करना बंद कर दिया था। अमेरिका की ओर से समझौते के उल्लंघन के बाद दिए गए वादों का पालन करने की अपील और यूरोप की उदासीनता को देखते हुए ईरान ने भी धीरे-धीरे जवाबी कार्रवाई करते हुए इस समझौते की शर्तों का पालन करने से इंकार कर दिया था।

यूरोपीय संघ के वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वार्ता में शामिल सभी पक्ष परमाणु समझौते की बहाली को लेकर प्रतिबद्ध हैं । उन्होंने कहा कि सभी पक्षों के अलग-अलग रुख के कारण यह वार्ता थोड़ी कठिन है। हम सभी पक्षों की ओर से पिछले कुछ सप्ताह में किए गए ठोस काम से वार्ता की शुरुआत कर रहे हैं।

वियना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थाई दूत मिकाइल उल्यानोव ने कहा है कि गुरुवार को हुई बैठक रचनात्मक थी। वार्ता को तेजी से अंतिम रूप देने के लिए सभी पक्ष सहमत हैं। हालांकि 3 दिसंबर को पिछले 6 दौर की वार्ता का विश्लेषण एवं ईरान की ओर से प्रस्तावित परिवर्तनों पर गहन विचार-विमर्श के बाद फ्रांस , ब्रिटेन तथा जर्मनी के राजनयिकों ने निराशा व्यक्त की है।

popular post

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *