अरब जगत और इस्राईल के संबंध अपने इतिहास के सबसे सुनहरे दौर से गुज़र रहे हैं। जहाँ एक ओर अरब के कई देशों समेत कई मुस्लिम देशों ने इस्राईल को एक देश के रूप में मान्यता दी है वहीं सऊदी अरब भी जल्द ही इस्राईल के साथ संबंधों को सार्वजनिक कर सकता है।
अरब जगत के विख्यात समाचार पत्र रायुल यौम ने सऊदी अरब इस्राईल के बीच पिछले कुछ सालों के संबंधों का विश्लेषण करते हुए कहा कि निकट भविष्य में ही दोनों देश अपने संबंधों को सार्वजनिक कर सकते हैं।
फिलिस्तीन मूल के हम्माद सुबह ने रायुल यौम के लिए लिखे अपने संपादकीय में कहा कि सऊदी अरब इस्राईल के साथ अपने संबंधों को विस्तार देने के लिए बेहद आतुर है वह सिर्फ किसी उचित समय का इंतज़ार कर रहा है और बहुत जल्द इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर सकता है।
हम्माद सुबह ने सऊदी राजकुमार बंदर बिन सुलतान के उस बयान का उल्लेख भी किया जिस में इस सऊदी राजकुमार ने कहा था कि सऊदी अरब इस्राईल के साथ संबंधों में सबसे पहले अपने हितों को प्राथमिकता देगा।
हम्माद सुबह ने सऊदी विदेश मंत्री के उस बयान पर भी आश्चर्य जताया जिसमे सऊदी मंत्री ने कहा था कि उन्हें इस मामले में कोई खबर नहीं है कि तल अवीव रियाज़ के बीच संबंधों को सार्वजनिक करने के लिए कोई बात चल रही है या नहीं।


popular post
युद्धविराम के बार-बार उल्लंघन पर हिज़्बुल्लाह की इज़रायल के ख़िलाफ़ 16 कार्रवाइयाँ
युद्धविराम के बार-बार उल्लंघन पर हिज़्बुल्लाह की इज़रायल के ख़िलाफ़ 16 कार्रवाइयाँ हिज़्बुल्लाह ने एक
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा