तालिबान के समर्थन में खुलकर आया पाकिस्तान, मदद मांग रहे हैं इमरान

तालिबान के समर्थन में खुलकर आया पाकिस्तान, मदद मांग रहे हैं इमरान अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान और तालिबान के संबंधों को लेकर दुनिया भर में चर्चा का बाजार गर्म है।

तालिबान के समर्थन में अब पाकिस्तान भी खुलकर सामने आ गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अफगानिस्तान के लिए दुनिया भर से मदद मांगते हुए कहा कि मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए विश्व जगत को अफगानिस्तान के साथ जुड़ना चाहिए और युद्ध झेल रहे इस देश में शरणार्थी संकट को रोकने के लिए स्थिरता प्रदान करने चाहिए।

यही नहीं कि पाकिस्तान ने तालिबान शासन को मान्यता दी हुई है बल्कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआईएस के प्रमुख हामिद अफगानिस्तान पहुंचे हुए हैं।

पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार इमरान खान ने अफगानिस्तान में आर्थिक स्थिरता के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा है कि वह अफगानिस्तान की मदद करें।

इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के साथ अफ़ग़ानिस्तान के हालात पर चर्चा करते हुए इस देश में मानवीय स्थिति पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत पर बल दिया।

इमरान खान का कहना है कि इस से यही नहीं कि इस देश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि अफ़ग़ान नागरिकों का बड़े पैमाने पर पलायन भी रोका जा सकता है।

इमरान खान ने कहा कि अफगानिस्तान में पिछले 40 साल से जारी संकट को समाप्त करने का समय आ गया है। यह अवसर है जब हम इस देश में स्थाई शांति, सुरक्षा और समृद्धि हासिल करने में अफगान नागरिकों की मदद कर सकते हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *