नाटो महासचिव, आतंकवाद के बारे में तुर्की की चिंता जायज

नाटो महासचिव, आतंकवाद के बारे में तुर्की की चिंता जायज

नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने रविवार को कहा कि नाटो में शामिल होने के लिए फिनलैंड का आवेदन एक ऐतिहासिक कदम हैऔर इसकी सदस्यता से आपसी सुरक्षा मजबूत होगी।

जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि हमें स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के बारे में अंकारा सहित सभी पक्षों की चिंताओं को दूर करने की जरूरत है। स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि हम अंकारा द्वारा उठाए गए मुद्दों को हल करने के लिए तुर्की और उसके सहयोगियों के साथ-साथ स्वीडन और फिनलैंड के साथ काम करेंगे।

नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि तुर्की की चिंताएं जायज हैं और नाटो का कोई अन्य सदस्य तुर्की जैसे आतंकवाद से पीड़ित नहीं हुआ है। ऐसा माना जाता है कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन में स्वीडन और फ़िनलैंड के प्रवेश को सभी सहयोगियों द्वारा समर्थित किया जाएगा। नाटो के दरवाजे अभी भी खुले हैं और इस नीति ने लोकतंत्र और सुरक्षा के विकास में योगदान दिया है।

नाटो में शामिल होने वाले किसी भी देश की प्रक्रिया के लिए सैन्य गठबंधन के सभी 30 सदस्य देशों की सहमति की आवश्यकता होती है। अमेरिका और अन्य सदस्य राज्य अंकारा की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए काम कर रहे हैं। स्वीडन और फ़िनलैंड अब तक नाटो से दूर रहे हैं जिसका गठन 1949 में शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ से लड़ने के लिए किया गया था लेकिन यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद फिनलैंड ने गठबंधन में शामिल होने की मांग की है।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने कहा था कि सुरक्षा स्थिति में सुधार के लिए बहुत खर्च किया है और तुर्की के अंदर और बाहर आतंकवादी संगठनों को नष्ट करने में सक्षम रहे हैं। नाटो ने हमें आतंकवादी संगठनों को नष्ट करने के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं दिया गया है।

 

popular post

यमन का सऊदी अरब के रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला

यमन का सऊदी अरब के रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *