मॉस्को यात्रा जाने से पहले मैक्रॉन ने नाटो महासचिव से बातचीत की
फ्रांस के राष्ट्रपति ने अपनी मॉस्को की यात्रा और रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक से पहले, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के महासचिव के साथ बातचीत की है।
मास्को यात्रा पर जाने से पहले मैक्रॉन ने यह बातचीत फोन कॉल के माध्यम से की है जबकि कहा जा रहा है कि मैक्रॉन सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए मास्को की यात्रा करने वाले हैं।
नाटो के महासचिव स्टोलटेनबर्ग ने अपनी और मैक्रॉन के बीच हुई बातचीत की स्पष्ट रूप से जानकारी देते हुए अपने निजी ट्विटर पेज पर लिखा कि उन्होंने मैक्रॉन से “यूक्रेन और उसके आसपास तैनात रूसी सेना ” के बारे में बात की थी।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन ने भी मैक्रॉन और स्टोलटेनबर्ग के साथ हुई बातचीत की खबर देते हुए कहा कि मैक्रॉन ने अपनी बातचीत के दौरान कहा कि क्षेत्र में तनाव को कम करने के प्रयास को जारी रखने की आधिक आवश्यकता है साथ ही यूरोपीय सुरक्षा और संप्रभुता के बुनियादी सिद्धांतों का पालन करने पर भी ज़ोर दिया।
फ्रांसीसी सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि फ़्रांस यूक्रेन में चल रहे तनाव को कम करने के लिए प्रयास कर रहा है और इसी क्रम में मैक्रॉन 7 फरवरी को मास्को और 8 फरवरी को कीव की यात्रा करेंगे।
बता दें कि इससे पहले, व्लादिमीर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष ने यूक्रेन में चल रहे तनाव के बारे में 28, 31 जनवरी और 3 फरवरी को टेलीफोन पर बातचीत की थी। हाल ही में, पश्चिमी देशों, के साथ साथ कीव ने यूक्रेनी क्षेत्र पर रूसी आक्रमण की संभावना जताई है। जबकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस तरह के आरोपों को बेतुका बताया और कहा है कि यह सब बातें क्षेत्र मे तनाव बढ़ाने का प्रयास है। पेस्कोव ने जोर देते हुए कहा कि रूस से किसी को कोई खतरा नहीं है।


popular post
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा