लीबिया, फिर पलटी प्रवासियों से भरी नौका, 17 की मौत

लीबिया, फिर पलटी प्रवासियों से भरी नौका, 17 की मौत संयुक्त राष्ट्र के प्रवासी मामलों की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार लीबिया के निकट प्रवासियों को लेकर जा रही एक नौका पलट गई है।

लीबिया के निकट हुई इस दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन की प्रवक्ता सफा मसेहली ने कहा के यह हादसा पश्चिमी शहर जुआरा में रविवार की रात को हुआ।

कहा जा रहा है कि लीबिया के निकट प्रवासियों को लेकर जा रही इस नौका के पलटने के कारण इस में सवार 17 लोगों की मौत हो गई है ।

सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार रबड़ की बनी इस नौका में 70 प्रवासी सवार थे। लीबिया तट रक्षकों ने 51 लोगों को बचा लिया है। बचाए गए सभी लोग मिस्र के निवासी हैं।

वहीं तटरक्षकों के हाथ सिर्फ एक शव लग सका है। 16 लोग लापता हैं जिनके डूबने की आशंका जताई जा रही है।

याद रहे कि लीबिया में पिछले महीने भी दो नौका हादसे हुए थे जिनमें कम से कम 80 लोग मारे गए थे। वहीं इसी साल 22 अप्रैल को हुई एक नौका दुर्घटना में कम से कम 130 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी।

popular post

ओमान और ईरान का संयुक्त बयान: हुर्मुज़ जलडमरूमध्य पर अहम सहमति

ओमन की राजधानी में हुई बातचीत के दौरान ओमान और ईरान ने एक संयुक्त बयान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *