जर्मनी, रोजा इफ्तार कराने के लिए रोक दिया फुटबॉल मैच

जर्मनी, रोजा इफ्तार कराने के लिए रोक दिया फुटबॉल मैच

जर्मन फुटबॉल लीग में एक ऐतिहासिक पल ने इस लीग को दुनिया भर में चर्चा का विषय बना दिया है। जर्मनी की फुटबॉल लीग बुंदेसलिगा के एक मैच में रेफरी ने मुसलमान फुटबॉलर के रोजा इफ्तार कराने के लिए कुछ देर के लिए मैच को रोक दिया जिसके बाद उन्हें सोशल मीडया पर जमकर सराहा जा रहा है।

बुंदेसलिगा के अंतर्गत मैंज और ऑग्सबर्ग के बीच हो रहे फुटबॉल मैच के 65वें मिनट में मैच रेफरी ने मुसलमान फुटबॉलर को रोजा इफ्तार कराने के लिए थोड़ी देर के लिए मैच को रोक दिया। रिपोर्ट के अनुसार मैच के 65वें मिनट में जब इफ्तार का समय हुआ तो मैच रेफरी ने थोड़ी देर के लिए मैच को रोककर मुसलमान फुटबॉलर मूसा को रोजा इफ्तार करने के लिए विशेष प्रबंध किया।

टीम के गोलकीपर ने अपने साथी खिलाड़ी मूसा को पानी और जूस की बोतल दी जिससे उन्होंने रोजा इफ्तार किया। मूसा के रोजा इफ्तार करने के फौरन बाद मैच को वहीं से शुरू किया गया।

मूसा इस लीग के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने मैच के दौरान रोजा इफ्तार किया। मैच रेफरी के इस बेहतरीन काम पर मुस्लिम फुटबॉलर ने तो उनका आभार व्यक्त किया ही, सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेफरी को जमकर सराहा जा रहा है और लोग उनके इस काम की प्रशंसा कर रहे हैं।

जर्मन रेफरी संगठन के डायरेक्टर ऑफ कम्युनिकेशन ने भी सभी रेफरियों को अनुमति दी है कि वह मैच के दौरान रोजादार खिलाड़ियों को इफ्तार कराने के लिए मैच को रोक सकते हैं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *