ग़ाज़ा: हजारों मरीज़ तत्काल चिकित्सा के इंतजार में, WHO ने जताई चिंता

ग़ाज़ा: हजारों मरीज़ तत्काल चिकित्सा के इंतजार में, WHO ने जताई चिंता

ग़ाज़ा में जारी मानवीय संकट के बीच हजारों मरीज़ तत्काल चिकित्सा सहायता और इलाज के लिए ग़ाज़ा से बाहर निकाले जाने का इंतजार कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मरीजों की जान बचाने के लिए सीमा पार के रास्तों को लगातार खुला रखने और समय पर चिकित्सा निकासी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को कहा कि ग़ाज़ा पट्टी में हजारों मरीज़  अब भी तत्काल इलाज के लिए चिकित्सा निकासी का इंतजार कर रहे हैं। WHO के महानिदेशक ने बताया कि संगठन ने पिछले सप्ताह रफ़ाह और केरम शालोम सीमा चौकियों के माध्यम से इलाज के लिए 106 मरीजों को ग़ाज़ा से बाहर ले जाने में सहायता की, जिनमें 19 बच्चे भी शामिल थे। इनके साथ 132 देखभाल करने वाले लोग भी थे।

टेड्रोस ने अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि अक्टूबर 2023 से अब तक कुल 13,237 मरीजों को इलाज के लिए ग़ाज़ा से बाहर भेजा जा चुका है। इनमें 6,276 बच्चे और 16,406 देखभाल करने वाले लोग शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “मरीजों को तत्काल चिकित्सा निकासी की आवश्यकता है। इससे लोगों की जान बचाने की संभावना बढ़ेगी।” उन्होंने साथ ही जोर दिया कि मरीजों को समय पर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने के लिए कई सीमा चौकियों और रास्तों का लगातार खुला रहना जरूरी है।

ग़ाज़ा पट्टी में जारी इस्राईली सैन्य कार्रवाइयों ने लाखों स्थानीय निवासियों को विस्थापित कर दिया है। इनमें से बड़ी संख्या में लोगों ने अस्थायी आश्रयों और तंबुओं में शरण ले रखी है। ग़ाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अमेरिकी मध्यस्थता के बाद से अब तक 13,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 4,000 से अधिक घायल हुए हैं।

वहीं, अक्टूबर 2023 में शुरू हुए इस्राईल के लगातार हमलों के बाद से अब तक कुल 73,400 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 1,74,400 से अधिक घायल हुए हैं। इन हमलों में अधिकांशतः नागरिक इमारतों और आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है।

popular post

सूडान के आंतरिक संघर्ष में तल अवीव की संदिग्ध भूमिका

खार्तूम: सूडान में जारी आंतरिक संघर्ष के बीच इस्राईल शासन की कथित भूमिका और अर्धसैनिक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *