यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह पर रूस के भीषण हमले, दूर तक आग ही आग

यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह पर रूस के भीषण हमले, दूर तक आग ही आग

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए काला सागर के तट पर स्थित है सबसे बड़े बंदरगाह पर भीषण मिसाइल हमले किए हैं। 24 फरवरी से यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रहे रूस ने उत्तरी यूक्रेन से पीछे हटते हुए दक्षिण में अपने कदम मजबूती से बढ़ा दिए हैं।

इसी क्रम में रविवार को रूसी सेना ने काला सागर के तट पर स्थित यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह को मिसाइल हमलों का निशाना बनाया है। रूस के मिसाइल हमलों के बाद यहां तेज धमाके सुने जा रहे हैं तथा आग की ऊंची ऊंची लपटें मीलों दूर से ही नजर आ रही हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार काला सागर पर स्थित यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह को रूस के हवाई हमलों से भारी नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन के लिए यह बंदरगाह रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। कहा जा रहा है कि इस हमले में यूक्रेन का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। रूस रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के इस रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बंदरगाह पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि हमने समुद्र और हवा में मार करने वाली मिसाइलों के माध्यम से ओडेसा शहर के पास तेल रिफाइनरी और कुछ स्टोरेज को हमलों का निशाना बनाया है। इन स्थानों से यूक्रेन सेना को ईंधन की आपूर्ति की जा रही थी। ओडेसा रूस की प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में शामिल है। रूसी सेना यहां बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

रूस के भीषण हमलों से क्षतिग्रस्त हुए सैन्य संस्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें यूक्रेन मीडिया में जारी नहीं की गई हैं। हाल ही में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक कानून लागू किया था जिसके अंतर्गत सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों एवं उपकरणों की जानकारी देने वाली तस्वीरें एवं खबरें छापने पर रोक लगाई गई है।

दक्षिणी यूक्रेन में रूस के बढ़ते सैन्य अभियान के बारे में चेतावनी देते हुए जेलेंस्की ने कहा था कि रूस मजबूत हो रहा है। लगभग 10 लाख की आबादी वाला ऐतिहासिक शहर ओडेसा रूस के निशाने पर है। यहां यूक्रेन का सबसे बड़ा एवं रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बंदरगाह स्थित है जो अभी तक किसी युद्ध से बचा हुआ था।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *