1 फरवरी को औपचारिक रूप से कोसोवो और इस्राईल के बीच बनेंगे राजनयिक सम्बन्ध 

टाइम्स ऑफ़ इस्राईल के अनुसार  कोसोवो के विदेश मंत्री गेबी अशकेनाज़ी ने शुक्रवार को कहा कि अगले सप्ताह इस्राईल के साथ राजनयिक सम्बन्ध स्थापित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया जाएगा जो कि बाल्कन देश के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

कोसोवो की विदेश मंत्री मेलिजा हरादिनाज स्तूबला ने कहा कि कोसोवो के लिए इस्राईल द्वारा मान्यता सबसे बड़ी उपलब्धि है ,इसके साथ ही उन्होंने इस महत्वपूर्ण क्षण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का शुक्रिया अदा किया।

आपको बता दें कि पिछले साल सितम्बर में व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंम्प की मौजूदगी में कोसोवो मुस्लिम बहुसंख्यकों और इस्राईल के बीच आपसी मान्यता पर फैसला किया गया था।

ट्रम्प प्रशासन ने साल 2017 के अंत में यरूशलेम को इस्राईल की राजधानी के रूप में मान्यता दी और मई 2018 में अमेरिकी दूतावास को भी वहां स्थानांतरित कर दिया।

NATO द्वारा कोसोवो में सर्बिया के खिलाफ 78 दिन तक हवाई हमले का अभियान चलाए जाने के नौ साल बाद कोसोवो की सांसद ने 2008 में सर्बिया से स्वतंत्रता की घोषणा की।

ज़्यादातर पश्चिमी देशों ने कोसोवो की स्वतंत्रता को मान्यता दी हुई है परन्तु सर्बिया और उसके साथी रूस और चीन ने मान्यता नहीं दी है।

प्रिस्टिना ने अभी तक इस्राईल को मान्यता नहीं दी थी इसलिए नहीं क्यों कि वहां के मुस्लिम बहुसंख्यक इसके विरुद्ध थे बल्कि इसलिए क्यों कि इस्राईल ने कोसोवो को मान्यता नहीं दी थी।
वास्तव में इस्राईल राज्यवाद की एकतरफा घोषणा का समर्थन नहीं करना चाहता था।

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *