संयुक्त राष्ट्र, यूक्रेन संघर्ष में अब तक कम से कम 847 नागरिक मारे गए मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने शनिवार शाम घोषणा की कि यूक्रेन में 19 मार्च तक कम से कम 847 नागरिक मारे गए और 1,999 घायल हुए।
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि अधिकांश हताहत भारी तोपखाने की गोलाबारी मिसाइल और हवाई हमलों जैसे विस्फोटक हथियारों से हुए थे। वास्तविक मृत्यु दर को काफी अधिक माना जाता है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय जिसकी यूक्रेन में एक बड़ी निगरानी टीम है अभी तक कई प्रभावित शहरों से हताहतों की रिपोर्ट की पुष्टि करने में सक्षम नहीं है।
कीव में अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से यूक्रेन की राजधानी में चार बच्चों सहित 228 लोग मारे गए हैं। रॉयटर्स के मुताबिक कीव सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने एक बयान में कहा कि 912 अन्य लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन-रूस संघर्ष में एक चुनौती मारे गए लोगों की स्वतंत्र रूप से सटीक गणना करना भी है।
रूस और यूक्रेन दोनों ने ही एक दूसरे के हज़ारों सैनिकों को मारने के दावे किए हैं। अब रूस ने स्वीकार किया है कि इस लड़ाई में 24 फ़रवरी के बाद से अब तक उसके क़रीब 500 सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन ने युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों की ताज़ा संख्या तो नहीं बताई है लेकिन इतना ज़रूर कहा है कि उसके दो हज़ार से अधिक नागरिकों की मौत अब तक हो चुकी है।
युद्ध के दौरान देश जानकारी का इस्तेमाल रणनीति की तरह करते हैं। जानकारी के ज़रिए किसी उद्देश्य के लिए समर्थन या विरोध जुटाया जा सकता है। ऐसे में हो सकता है कि बहुत सी गलत जानकारियां साझा की जा रही हों। ऐसी स्थिति में संयुक्त राष्ट्र या मानवाधिकार समूह विश्वस्नीय जानकारी का स्रोत होते हैं लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध में वो भी सटीक जानकारी जुटाने में संघर्ष कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र की टीमों को अपने स्थान बदलने पड़े हैं और ख़राब सुरक्षा हालातों की वजह से वो मौकों पर जाकर नुकसान का सही आंकलन नहीं कर पा रहे हैं।


popular post
बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पीछे
बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पीछे बिहार चुनाव के शुरुआती
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा