स्पेन के शहर वालेंसिया (Valencia) में फिलिस्तीन समर्थक कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी शिपिंग कंपनी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह कंपनी MSC (Mediterranean Shipping Company) है, जिस पर प्रदर्शनकारियों ने इज़राइल को समर्थन देने का आरोप लगाया है।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार फिलिस्तीन समर्थक एक समूह ने MSC कंपनी के कार्यालय में प्रवेश किया।
उन्होने कंपनी की गतिविधियों के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि MSC इस्राईल से जुड़े व्यापारिक और लॉजिस्टिक संचालन में सहयोग कर रही है
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि MSC शिपिंग नेटवर्क के जरिए इस्राईल को आर्थिक और लॉजिस्टिक समर्थन मिलता है
यह समर्थन ग़ज़्ज़ा और फिलिस्तीन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में संवेदनशील माना जा रहा है, इसलिए कंपनी को “युद्ध में अप्रत्यक्ष सहयोगी” के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि इस्राईल के साथ कथित सहयोग करने वाली कंपनियों पर दबाव बनाएं और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को इस संघर्ष से दूरी बनाने के लिए मजबूर किया जाए।
पिछले कुछ समय से यूरोप के कई देशों में इस्राईल–फिलिस्तीन संघर्ष को लेकर प्रदर्शन बढ़े हैं और कई बंदरगाहों और लॉजिस्टिक कंपनियों के बहिष्कार और विरोध की मांग उठी है।
कंपनियों पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि वे किसी भी सैन्य या राजनीतिक विवाद से जुड़े संचालन से दूर रहें।
इस तरह के विरोध प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापारिक नेटवर्क पर दबाव बढ़ा सकते हैं साथ ही कंपनियों की सुरक्षा और संचालन नीति पर असर डाल सकते हैं
साथ ही यह यूरोप में राजनीतिक और सामाजिक तनाव को भी दर्शाते हैं
वालेंसिया में हुआ यह प्रदर्शन सिर्फ एक कंपनी के खिलाफ नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर इस्राईल–फिलिस्तीन संघर्ष को लेकर बढ़ते राजनीतिक दबाव और जनभावनाओं का हिस्सा माना जा रहा है।


popular post
स्पेन में इस्राईल समर्थक शिपिंग कंपनी के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन
स्पेन के शहर वालेंसिया (Valencia) में फिलिस्तीन समर्थक कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी शिपिंग कंपनी के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा