चीन, मुस्लिमों पर बढ़ता अत्याचार, अब शैक्षणिक संस्थानों से उइगर भाषा भी ग़ायब

चीन के शिनजियांग प्रान्त में समय समय पर मुस्लिम उइगर समुदाय पर हो रहे अत्याचार को लेकर विश्व मीडिया में ख़बरें बनी रहती हैं
चीन में उइगर मुस्लिमों पर जारी अत्याचार के बीच अब खबर है कि चीन के शैक्षणिक संस्थानों से उइगर भाषा को हटा दिया गया है।
रेडियो फ्री एशिया के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर पश्चिम चीन के शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के केपलिन काउंटी में छात्रों को उइगर भाषा में निर्देश देने पर पाबंदी लगा दी गई है। याद रहे कि इस क्षेत्र में उइगर आबादी बहुसंख्यक है। चीन ने यह कदम तब उठाया है, जब उसका कानून अल्पसंख्यकों को द्विभाषी शिक्षा के अधिकार की गारंटी देता है।

फ्री एशिया को भेजी गई ऑडियो से हुआ खुलासा
रेडियो सेवा फ्री एशिया के अनुसार केपलिन काउंटी के एक युवक ने ऑडियो रिकॉर्ड कर रेडियो की उइगर सेवा को भेजा था। इस ऑडियो में युवक ने शिक्षा ब्यूरो को कॉल कर पूछा था कि उसके पड़ोसी के बच्चों को स्कूल (इंटरमेंट कैंप) में कैसे भेजना है। केपलिन शिक्षा ब्यूरो के कर्मचारी ने कहा कि वह दो बच्चों को ला सकता है। जब युवक ने अधिकारी से पूछा कि बच्चों को किस भाषा में शिक्षा दी जाएगी तो उसे जवाब मिला कि राष्ट्रीय भाषा या मंदारिन चीनी में। उइगर भाषा के बारे में पूछने पर उसे बताया गया कि अब क्षेत्र में राष्ट्रीय भाषा लागू कर दी गई है।

popular post

अमेरिका–ईरान शांति समझौते की उम्मीद से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

अमेरिका–ईरान शांति समझौते की उम्मीद से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी अमेरिका और ईरान के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *