अमेरिका और उसके घटकों की ओर से यमन की सहायता की बातों को घिनौना मज़ाक़ बताते हुए यमन जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस सलाम ने कहा कि अगर अमेरिका के लिए संभव होता तो वह यमन के नागरिकों के लिए हवा भी बंद कर देता।
यमन वार्ता समिति के प्रमुख तथा अंसारुल्लाह जनांदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस सलाम ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर अमेरिका, उसके सहयोगी देशों की ओर से यमन की सहायता किए जाने की बात का बकवास बताते हुए कहा कि दुनिया में अमेरिका और उसके सहयोगियों से अधिक हास्यपद हरकतें किसी की हैं ही नहीं।
वह एक देश के खिलाफ युद्ध की आग भड़काते हैं , उसकी पूर्णरूप से नाकाबंदी करते हैं, उसे हर चीज़ से वंचित कर देते हैं। अगर उनके लिए संभव होता तो हमारी जनता पर हवा भी बंद कर देते उनसे ऑक्सीजन छीन लेते। फिर बेशर्मी से कहते हैं कि हम उस देश की मदद कर रहे हैं।
अब्दुस सलाम ने कहा कि उन्हें शर्म नहीं आती ? उस देश को उसके हाल पर क्यों नहीं छोड़ देते वह खुद सम्मान और संप्रभुता के साथ आगे बढ़े उसे तुम्हारी इस बेशर्मी और हास्यपद बातों की ज़रूरत नहीं है।
याद रहे कि 2015 से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अपने घटक देशों के साथ मिलकर अमेरिका , इस्राईल फ्रांस और ब्रिटेन के समर्थन से यमन के खिलाफ युद्ध छेड़े हुए है जिस में अब तक लाखों लोग मारे जा चुके हैं। सऊदी नीत गठबंधन ने यमन की संपूर्ण नाकाबंदी भी कर रखी है जिस कारण यमन इस सदी के सबसे भीषण मानवीय संकट का सामना कर रहा है।


popular post
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा