जल्द ही नाटो से अमेरिका निकल जायेगा: बोल्टन

जल्द ही नाटो से अमेरिका निकल जायेगा: बोल्टन

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के पूर्व सलाहकार ने कहा है कि अगर डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर अमेरिका का राष्ट्रपति बने तो वह अमेरिका को नाटो से निकाल लेंगे। जॉन बोल्टन ने समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट के साथ साक्षात्कार में कहा कि अगर ट्रम्प एक बार अमेरिका का राष्ट्रपति बने तो मैं समझता हूं कि अमेरिका नाटो से निकल जायेगा। ट्रम्स प्रशासन से निकाले जाने के बाद बोल्टन उनके मुखर विरोधी व आलोचक हो गये हैं। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी का डोनाल्‍ड ट्रम्प के प्रति कटिबद्ध होना, पूरे इतिहास में एक पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक आत्म हत्या है।

बता दें कि बोल्टन ने पिछले महीने एलान किया था कि वह वर्ष 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में उम्मीदवार बनना चाहते हैं ताकि ट्रम्प को दोबारा राष्ट्रपति बनने से रोके सकें। उन्होंने कहा कि मैं चुनावी प्रतिस्पर्धा में भाग लेना चाहता हूं ताकि रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बन सकूं और यह काम पहले चरण में इसलिए अंजाम देना चाहता हूं कि क्योंकि हमें एक मज़बूत विदेश नीति की ज़रूरत है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं समझता हूं कि इसकी ज़रूरत है ताकि न केवल मास्को बल्कि बीजींग जैसी जगहों पर भी यह समझा जाना चाहिये कि अपने पड़ोसियों के खिलाफ अकारण हिंसा वह चीज़ नहीं है जिसे अमेरिका और उसके घटक बर्दाश्त करेंगे। जॉन बोल्टन पिछले कई दशकों से रिपब्लिकन पार्टी के एक जाने-माने अतिवादी अधिकारी व नेता हैं और रोनल्ड रीगन के शासनकाल में विधिमंत्री के सहायक और सीनियर जार्ज बुश के सत्ताकाल में अमेरिका के विदेशमंत्री थे और जुनियर बुश के शासनकाल में भी कई पदों पर रह चुके हैं।

इसी प्रकार बोल्टन अप्रैल 2018 से ट्रम्प के सत्ताकाल में 2019 तक अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के सलाहकार थे और ईरान और अफगानिस्तान के संबंध में उनके ट्रम्प की नीति से मतभेद थे यहां तक कि ट्रम्प ने एक ट्वीट के माध्यम से बोल्टन को उनके पद से हटा दिया।

popular post

कुवैत के आसमान में गिरे फाइटर जेट ने अरब देशों की पोल खोल दी

कुवैत के आसमान में गिरे फाइटर जेट ने अरब देशों की पोल खोल दी अगर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *