रोहिंग्या मुसलमानों पर ध्यान देने की ज़रूरत: यूएन

रोहिंग्या मुसलमानों पर ध्यान देने की ज़रूरत: यूएन

संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बांग्लादेश में रहने वाले लाखों रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन करने और उनकी मदद करने कि गुज़ारिश की है। IRNA न्यूज़ के अनुसार, रोहिंग्या मुस्लिम मुद्दों के लिए संयुक्त राष्ट्र की महिला प्रतिनिधि, नोविलिन हेसर ने बांग्लादेश में लाखों रोहिंग्या मुसलमानों के जबरन प्रवास की 5 वीं वर्षगांठ के अवसर पर चार दिनों के लिए इस क्षेत्र का दौरा किया।

नोविलिन हेसर ने इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से खास तवज्जो देते हुए कहा कि आज भी बांग्लादेश पूरी उदारता के साथ रोहिंग्या मुसलमानों की मेजबानी कर रहा है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इन कठिनाइयों के बोझ को निष्पक्ष रूप से आपस में साझा करने की आवश्यकता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि यह ज़रूरी है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय रोहिंग्या मुसलमानों के लिए एक व्यापक और स्थायी समाधान तलाश करने का प्रयास करे। ताकि म्यांमार में मानवाधिकारों और सुरक्षा के बिगड़ते हालात को देखते हुए रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा भूले-बिसरे संकट में न बदल जाए।

संयुक्त राष्ट्र की महिला प्रतिनिधि नोविलिन हेसर ने कहा कि म्यांमार में दयनीय स्थिति रोहिंग्या मुसलमानों को भूमि और समुद्री मार्गों से अपनी मातृभूमि से भागने के लिए मजबूर कर रही है, और इन प्रवासियों को मानव तस्करों और चरमपंथियों का भी सामना करना पड़ता है।

हेइज़र ने ये भी कहा है कि अंततः म्यांमार को ही रोहिंग्या मुसलमानों की स्वैच्छिक, सुरक्षित, गरिमापूर्ण और स्थायी वापसी के लिए स्थितियां बनानी होंगी और उन्हें अपने कानूनी दायित्व को पूरा करना होगा। ग़ौरतलब है कि उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों के अधिकारों और सुरक्षा की सुरक्षा पर भी जोर दिया है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश का म्यांमार के साथ समझौता हुआ है जिसके तहत अक्टूबर 2016 से आए कम से कम से 7,50,००० रोहिंग्या शरणार्थियों को अगले दो वर्ष में स्वदेश भेजा जाना है। यह प्रक्रिया इसी हफ्ते से शुरू की जानी है। म्यांमार में बांग्लादेश के राजदूत मोहम्मद सफीउर रहमान ने बताया था कि हम आने वाले दिनों में यह प्रक्रिया शुरू करने में सक्षम होंगे। उन्होंने रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी की शुरुआत के लिए म्यांमार की तरफ से तय अगले हफ़्ते की समयसीमा पर कहा कि यह संभव नहीं है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *