काबुल भारतीय दूतावास खाली, वतन वापसी शुरू

काबुल भारतीय दूतावास खाली, वतन वापसी शुरू अफगानिस्तान पर तालिबान के क़ब्ज़े के बाद से ही देश भर में भय और दहशत का माहौल है।

काबुल से विदेशियों को निकालने का काम जारी है। अफ़ग़ान नागरिक भी जिस तरह संभव हो देश से भागने की फिराक में है और इस भाग दौड़ में कई अफगान नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

भारी संख्या में अफ़ग़ान नागरिक काबुल एयरपोर्ट पर जमे हुए हैं। सिर्फ 1 दिन में हुई दुर्घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

दूसरी ओर तालिबान आतंकियों ने देश में सरकार गठन की कोशिश तेज़ कर दी हैं और कई तालिबान नेता दोहा की ओर रवाना हो चुके हैं जहां सरकार गठन पर विचार-विमर्श होगा।

रूस और चीन की ओर से तालिबान सरकार को समर्थन देने के संकेत मिल रहे हैं जिस कारण अफ़ग़ान मुद्दे पर अमेरिका अलग थलग पड़ता नज़र आ रहा है। यही कारण है कि रूस ने अब तक अपने राजदूत को वापस नहीं बुलाया है।

भारत ने आधिकारिक रूप से अफगानिस्तान में मौजूद अपने दूतावास को खाली करना शुरू कर दिया है। भारतीय सेना का बोइंग सी 17 120 यात्रियों को लेकर अफगानिस्तान से उड़ान भर चुका है यात्रियों में भारतीय राजदूत भी शामिल हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि काबुल में हमारे राजदूत और भारतीय कर्मचारी तुरंत देश चले आएं।

भारतीय सेना के बोइंग सी-17 विमान ने काबुल से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी है। यह विमान ईरान के रास्ते नई दिल्ली आएगा। इस विमान के अधिकतर यात्री भारतीय दूतावास में काम करने वाले लोग हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट के हालात को काबू करने के लिए 3000 और सैनिक भेजे हैं।

popular post

बहरीन और कुवैत पर ईरान के हमले जारी, बहरीन, कुवैत और यूएई में उड़ानें पूरी तरह निलंबित

बहरीन और कुवैत पर ईरान के हमले जारी, बहरीन, कुवैत और यूएई में उड़ानें पूरी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *