संयुक्त राष्ट्र में स्नेहा दुबे ने किया पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब

संयुक्त राष्ट्र में स्नेहा दुबे ने किया पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब पाकिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली के मंच का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए भारत की संयुक्त राष्ट्र में फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।

संयुक्त राष्ट्र में स्नेहा दुबे ने राइट टू रिप्लाई के तहत पाकिस्तान पर जमकर पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान यू एन जनरल असेंबली का हमेशा गलत इस्तेमाल करता रहा है।

भारत ने ओसामा बिन लादेन का उल्लेख करते हुए पाकिस्तान की पोल खोल कर रख दी कि कैसे आतंकवाद की शरण स्थली हमेशा से आतंकवादियों का समर्थन करता रहा है।

याद रहे कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तान शांति चाहता है और दक्षिण एशिया में शांति स्थापना के लिए कश्मीर विवाद का समाधान जरूरी है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की ओर से पाकिस्तान को जवाब देने वाली स्नेहा दुबे अपने परिवार की पहली सदस्य हैं जिन्होंने सरकारी सेवा की है। उनके पिता एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं तो मां स्कूल टीचर हैं और भाई बिजनेसमैन।

2011 में यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने वाली है स्नेहा को पहली नियुक्ति विदेश मंत्रालय में मिली। अगस्त 2014 में वह मेड्रिड में भारतीय दूतावास भेजी गयी तथा अभी संयुक्त राष्ट्र में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी के पद पर तैनात है।

इमरान खान के भाषण पर जवाब देते हुए स्नेहा दुबे ने कहा अफसोस की बात है और यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता मेरे देश के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण बयान दे रहे हैं। वह अपने झूठ और दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंच का दुरुपयोग करते हैं। वह अपने देश की मौजूदा स्थिति से दुनिया का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *