हमने सऊदी अरब की संवेदनशील सैन्य संपत्ति को निशाना बनाया: यमन
यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल यह्या सरीअ ने कहा, “यमन के सशस्त्र बलों ने एक ड्रोन के माध्यम से नजरान हवाई अड्डे पर सऊदी दुश्मन की एक संवेदनशील संपत्ति को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। यह हमला पूरी सटीकता के साथ किया गया।”
उन्होंने आगे बताया कि यह कार्रवाई सऊदी पक्ष द्वारा सादा और हज्जा प्रांतों के हवाई क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से बार-बार उल्लंघन किए जाने के जवाब में की गई है।
यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा, “हम सऊदी दुश्मन को स्पष्ट रूप से आगाह करते हैं कि हमारे हवाई क्षेत्र का कोई भी उल्लंघन बिना दंड या जवाबी कार्रवाई के नहीं छोड़ा जाएगा।”
तनाव कम करने के लिए यमन से सऊदी अरब की बातचीत
समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब कूटनीतिक प्रयासों के माध्यम से सना के साथ फिर से शुरू हुए तनाव और संघर्ष को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, ओमान की मध्यस्थता में सऊदी अरब और सना के बीच बातचीत चल रही है। साथ ही, सऊदी अरब संभावित सैन्य विकल्पों की तैयारी भी जारी रखे हुए है।
क्षेत्रीय और पश्चिमी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने सऊदी अरब को सलाह दी है कि वह किसी व्यापक सैन्य अभियान की शुरुआत से बचे।
रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन को आशंका है कि सऊदी अरब और सना के बीच संघर्ष बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा बाज़ारों में और अधिक अस्थिरता पैदा हो सकती है।


popular post
ईरान के ख़िलाफ़ छेड़ी गई युद्ध की आग, यूरोप की सड़कों तक पहुँची
ईरान के ख़िलाफ़ छेड़ी गई युद्ध की आग, यूरोप की सड़कों तक पहुँची यूरोप में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा