एफ-15 लड़ाकू विमान गिराने को लेकर अमेरिका के आरोप निराधार: चीन
चीन ने अमेरिका के उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि पिछले महीने ईरान में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने के लिए चीनी निर्मित कंधे से दागी जाने वाली वायु रक्षा मिसाइल (मैनपैड्स) का इस्तेमाल किया गया था। चीन ने इन आरोपों को “निराधार और बेबुनियाद” बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
इससे पहले अमेरिकी समाचार नेटवर्क NBC News ने तीन जानकार सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि पिछले महीने दक्षिणी ईरान में गिराया गया अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान संभवतः चीन निर्मित कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल का निशाना बना था।
दूसरी ओर, फ्रांसीसी समाचार चैनल France 24 ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि यह लड़ाकू विमान संभवतः ईरान की स्वदेशी “मीसाक़” (मिसाघ) कंधे से दागी जाने वाली वायु रक्षा मिसाइल के प्रहार से गिराया गया था।
इस प्रकार अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में विमान के गिराए जाने के कारण और इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं, जबकि चीन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।


popular post
राहुल गांधी का तंज: “विश्वगुरु बनने का दावा, लेकिन एक परीक्षा भी ठीक से नहीं करवा सकते”
राहुल गांधी का तंज: “विश्वगुरु बनने का दावा, लेकिन एक परीक्षा भी ठीक से नहीं
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा