ईरान-अमेरिका समझौते के संबंध में ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिवालय का बयान

ईरान-अमेरिका समझौते के संबंध में ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिवालय का बयान

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

ईरान की सम्मानित जनता को सूचित किया जाता है:

ईरान इस्लामी गणराज्य ने अपने शहीद नेता के मार्गदर्शन की बदौलत अमेरिकी-इज़रायली दुश्मन के मुकाबले में अपनी श्रेष्ठता को पूर्ण किया है। साथ ही, सर्वोच्च नेता (अल्लाह उनकी रक्षा करे) के निर्देशों, जनता के व्यापक समर्थन और इस्लाम के मुजाहिद योद्धाओं के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप, कई महीनों तक चली कठिन और गहन वार्ताओं के बाद तथा सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के निर्णय के आधार पर, ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्ति वार्ता (इस्लामाबाद वार्ता) से संबंधित समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding) का अंतिम मसौदा 24 ख़ुरदाद (14 जून) की शाम को तैयार कर लिया गया है।

इस समझौते के अनुसार, आज रात से सभी मोर्चों पर, जिनमें लेबनान भी शामिल है, युद्ध और सैन्य अभियान तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त कर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, ईरान के विरुद्ध लागू समुद्री नाकाबंदी भी तुरंत और पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी।

इस समझौता ज्ञापन पर 29 ख़ुरदाद (ईरानी महीना 19 जून शुक्रवार को आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे।

अंतिम और व्यापक समझौते के लिए वार्ताएं, दूसरे पक्ष द्वारा समझौता ज्ञापन के अंतर्गत अपनी प्रतिबद्धताओं के कार्यान्वयन के बाद आगे बढ़ाई जाएंगी। ईरान इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान और क़तर सरकार के प्रयासों के प्रति अपना आभार व्यक्त करता है।

वस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहू

सचिवालय, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद

ईरान इस्लामी गणराज्य

popular post

सऊदी मीडिया के अनुसार ईरान-अमेरिका समझौतै (MoU) की शर्तें

सऊदी मीडिया के अनुसार ईरान-अमेरिका समझौते (MoU) की शर्तें जबकि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *