मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव के पति, प्रतीक यादव का निधन

मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव के पति, प्रतीक यादव का निधन

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज (13 मई) लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली।अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव महज 38 साल के थे।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक की तबीयत देर रात बिगड़नी शुरू हो गई थी। रात में प्रतीक को थोड़ी परेशानी महसूस हो रही थी। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनके निधन की सूचना सामने आई।

प्रतीक यादव लखनऊ स्थित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे और जीव आश्रय नाम की संस्था भी चलाते थे। इस संस्था में स्ट्रीट डॉग्स इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का काम किया जाता है। प्रतीक इन काम में व्यस्त रहते थे और फिटनेस पर खासा ध्यान देते थे। ऐसे में यह मानना लोगों के लिए मुश्किल है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

प्रतीक यादव की प्रतीक यादव देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक यादव परिवार के छोटे बेटे थे. हालांकि, वे राजनीति से हमेशा दूर रहे. प्रतीक के ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से अपनी पढ़ाई पूरी की थी. तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, लेकिन बीमारी क्या थी इसकी जानकारी नहीं है।

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही नेताओं और जान-पहचान वालों का लखनऊ के सिविल अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गया है।

popular post

यमन के हमलों के डर से अदन में अपने शिविर ख़ाली कर रहा सऊदी अरब 

यमन के हमलों के डर से अदन में अपने शिविर ख़ाली कर रहा सऊदी अरब 

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *