झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में आज अंतिम सांस ली। 81 वर्षीय दिशोम गुरु, जो झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक नेता थे, लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए साझा की, जिसके बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

शिबू सोरेन को 19 जून 2025 को किडनी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई। कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

11 जनवरी 1944 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में जन्मे शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और जनसेवा से परिपूर्ण रहा। उनके पिता सोबरन सोरेन एक शिक्षक थे, जिनकी हत्या महाजनों द्वारा कर दी गई थी। इसके बाद शिबू सोरेन ने पढ़ाई छोड़ दी और गांव लौटकर आदिवासियों को जागरूक और संगठित करने का बीड़ा उठाया।

1970 के दशक में उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई शुरू की। 4 फरवरी 1973 को उन्होंने बिनोद बिहारी महतो और एके राय के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की स्थापना की। यह वही संगठन है जिसने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को जनआंदोलन का रूप दिया। लंबे संघर्ष और आंदोलनों के बाद 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य का गठन हुआ। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय दिशोम गुरु को दिया जाता है।

अपने जीवनभर शिबू सोरेन ने महाजनों, सूदखोरों और सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। धनकटनी आंदोलन जैसे अभियानों से उन्होंने आदिवासी समाज को हक और सम्मान के लिए खड़ा किया। जनता के बीच उन्हें ‘गुरुजी’ कहकर पुकारा जाता था। उनकी सादगी, निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें झारखंड की राजनीति का सबसे सम्मानित चेहरा बना दिया। झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। शिबू सोरेन का निधन न केवल झारखंड के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संघर्ष, सोच और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

popular post

लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र में इज़रायली ड्रोन के गिरने की घटना

लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र में इज़रायली ड्रोन के गिरने की घटना लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *