ट्रंप की ईरान की नाकेबंदी की योजना ‘भ्रमपूर्ण और बेअसर’, युद्ध में मिली हार से भी नहीं लिया सबक़: जनरल रज़ाई
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) के सचिव मेजर जनरल मोहसिन रज़ाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की नाकेबंदी करने की योजनाओं को “भ्रमपूर्ण और बेकार” क़रार दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि, तेहरान नाकेबंदी को तोड़ने और किसी भी नए आक्रमण का पूरी ताक़त से जवाब देने के लिए तैयार है। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में रज़ाई ने कहा कि, ट्रंप और उनकी टीम ईरान के ख़िलाफ़ अपने असफल आक्रमण से कोई सबक़ सीखने में नाकाम रहे हैं।
रज़ाई ने लिखा,
“ट्रंप और उनकी पराजित टीम की ईरान की नाकेबंदी करने की योजनाएं उतनी ही भ्रमपूर्ण और बेकार हैं, जितनी उनकी युद्ध रणनीति विफल रही थी।”
उन्होंने आगे कहा,
“ईरानी जनता, सशस्त्र बल और पूरा सरकारी तंत्र नाकेबंदी को तोड़ने तथा किसी भी नए आक्रमण का पूरी ताक़त से जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।” रज़ाई की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब ट्रंप प्रशासन ‘आयरन गेट’ (Iron Gate) नामक एक नई पहल के ज़रिए ईरान पर दबाव बढ़ा रहा है।
वाशिंगटन का दावा है कि इस अभियान का उद्देश्य ईरान की मौजूदा समुद्री नाकेबंदी को और व्यापक बनाना है। इसके तहत ईरान की ज़मीनी सीमाओं और कैस्पियन सागर के ज़रिए होने वाले व्यापारिक मार्गों को निशाना बनाया जाएगा।
‘आयरन गेट’, काग़ज़ी दीवारें: अमेरिका का ईरान पर नया दबाव अभियान भी क्यों विफल होना तय है
ट्रंप प्रशासन ने ईरान के ख़िलाफ़ यह अवैध नाकेबंदी उस समय लागू की, जब वह 28 फरवरी को इस्राईली शासन के साथ मिलकर तेहरान के ख़िलाफ़ शुरू किए गए युद्ध के उद्देश्यों को हासिल करने में विफल रहा।
सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची ने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान पर ज़मीनी नाकेबंदी लगाने का विचार व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि, ईरान की विशाल सीमाओं से लगे प्रांतों के अपने पड़ोसी देशों के साथ गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध हैं।
अराक़ची ने कहा,
“ईरान की विशाल भौगोलिक स्थिति और उसके प्रांतों की विविधता को देखते हुए, देश की जमीनी नाकेबंदी करना लगभग असंभव है। देश के प्रत्येक प्रांत की अपनी अलग-अलग क्षमताएं हैं।”


popular post
ट्रंप के दामाद और विशेष दूत कुशनर ने, ईरान-अमेरिका संबंध को बड़ी चुनौती बताया
ट्रंप के दामाद और विशेष दूत कुशनर ने, ईरान-अमेरिका संबंध को बड़ी चुनौती बताया अमेरिकी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा