सऊदी अरब सैनिक में भेजना, ईरान के साथ युद्ध में शामिल होने जैसा है: फ्रांस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

सऊदी अरब सैनिक में भेजना, ईरान के साथ युद्ध में शामिल होने जैसा है: फ्रांस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

फ्रांस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और ‘ला फ्रांस इंशुमीज़’ पार्टी के नेता ज्यां-ल्यूक मेलांकों ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सऊदी अरब में फ्रांसीसी सैनिक और सैन्य उपकरण भेजने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह क़दम फ्रांस को अप्रत्यक्ष रूप से ईरान के साथ युद्ध में धकेल सकता है।

मैक्रों ने हाल ही में फ्रांसीसी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि, फ्रांस सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित रणनीतिक बंदरगाह शहर यन्बू की सुरक्षा में मदद के लिए सैनिकों, रडार और रक्षा प्रणालियों को तैनात करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया था कि इसका उद्देश्य किसी संघर्ष में शामिल होना नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण तेल निर्यात स्थल की सुरक्षा करना है।

हालांकि, मेलांकों ने सरकार के इस तर्क पर सवाल उठाते हुए कहा कि, सऊदी अरब और उसके आसपास के सैन्य ठिकाने पहले ही हमलों का सामना कर चुके हैं। ऐसे में फ्रांसीसी सैनिकों की तैनाती उन्हें संभावित युद्ध की स्थिति में ला सकती है।

मेलांकों ने कहा कि यदि वहां तैनात फ्रांसीसी सैनिकों पर हमला होता है, तो जवाबी कार्रवाई की स्थिति पैदा हो सकती है। उनके मुताबिक, ऐसी परिस्थितियों में फ्रांस चाहे जितना भी यह कहे कि, वह युद्ध में शामिल नहीं है, वह वास्तविक रूप से एक शत्रुतापूर्ण स्थिति का हिस्सा बन सकता है।

उन्होंने फ्रांसीसी संविधान के अनुच्छेद 35 का हवाला देते हुए मांग की कि सऊदी अरब में सैनिकों और सैन्य संसाधनों की तैनाती के मुद्दे पर संसद में चर्चा और मतदान कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रथम खाड़ी युद्ध के दौरान भी फ्रांसीसी सैन्य हस्तक्षेप को लेकर संसद में मतदान हुआ था।

मेलांकों ने यह भी सवाल उठाया कि, सऊदी अरब में फ्रांसीसी सैनिकों के साथ किस प्रकार के सैन्य उपकरण भेजे जाएंगे। उन्होंने मिसाइलों और वायु रक्षा प्रणालियों की संभावित तैनाती का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि यह केवल सैन्य उपकरण भेजने का मामूली मामला नहीं, बल्कि ऐसी स्थिति है जिसमें फ्रांस किसी बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में शामिल हो सकता है। मेलांकों ने विशेष रूप से कहा कि “सऊदी अरब में युद्ध में जाना, ईरान के साथ युद्ध में जाने के बराबर है।”

उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्ष में फ्रांस के शामिल होने का भी विरोध किया और कहा कि ऐसे युद्ध के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय जनादेश नहीं है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर संसद में गंभीर चर्चा कराने की मांग की।

popular post

सऊदी अरब सैनिक में भेजना, ईरान के साथ युद्ध में शामिल होने जैसा है: फ्रांस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

सऊदी अरब सैनिक में भेजना, ईरान के साथ युद्ध में शामिल होने जैसा है: फ्रांस

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *