सऊदी, दुबई, क़तर और स्वयं ईरान ने मुझसे हमले रद्द करने का अनुरोध किया: ट्रंप

सऊदी, दुबई, क़तर और स्वयं ईरान ने मुझसे हमले रद्द करने का अनुरोध किया: ट्रंप

अमेरिका बड़बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ऊट पटांग बयानों से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने एक बार फिर ईरान के बारे में निराधार दावा किया है कि, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, क़तर और ईरान ने उनसे ईरान पर प्रस्तावित हमले रद्द करने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य और परमाणु मुद्दे पर समझौते की दिशा में प्रगति हो रही है। ट्रंप ने कहा, “यह हमला बहुत बड़ा हो सकता था। जब आपके सहयोगी आपसे इसे रद्द करने के लिए कहते हैं, तो आपको कहना चाहिए— ‘ठीक है, देखते हैं क्या होता है।'”

उन्होंने आगे दावा किया कि हमारे सहयोगियों का मानना है कि एक समझौता हो चुका है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य के संबंध में एक समझौता मौजूद है और परमाणु मुद्दे पर भी जल्द ही समझौता हो जाएगा हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप का यह दावा पूरी तरह निराधार है, क्योंकि ईरान ने कभी भी ट्रंप से हमले रोकने का अनुरोध नहीं किया है। इस तरह के दावे वास्तविकता से मेल नहीं खाते।

ईरान का आधिकारिक रुख लगातार यही रहा है कि वह वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी प्रकार की बातचीत या समझौता धमकी, दबाव या सैन्य आक्रामकता के साये में स्वीकार नहीं करेगा। तेहरान का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और अपने अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर वह किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा और किसी को भी अपने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देगा।

ईरानी अधिकारियों का यह भी कहना है कि यदि कूटनीतिक समाधान की संभावना बनती है तो उसका स्वागत किया जाएगा, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि ईरान दबाव के आगे झुक गया है या उसने सैन्य कार्रवाई रुकवाने की अपील की है। इसी कारण ट्रंप का यह दावा कि ईरान ने उनसे हमले रद्द करने का अनुरोध किया, ईरानी पक्ष द्वारा अस्वीकार किया गया है।

popular post

अमेरिका के साथ हमारी किसी तरह की, कोई भी बातचीत नहीं चल रही है: तेहरान

अमेरिका के साथ हमारी किसी तरह की, कोई भी बातचीत नहीं चल रही है: तेहरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *