ईरान के साथ परमाणु वार्ता में प्रगति, समाधान की दिशा में बढ़ी बातचीत: ग्रॉसी
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि, ईरान के साथ हालिया परमाणु संपर्कों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उनके अनुसार, बातचीत के दौरान उन प्रमुख परमाणु मुद्दों और क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है, जिन पर आगे आपसी सहयोग और बातचीत के जरिए समाधान तलाशा जा सकता है।
ग्रॉसी ने यह बात वॉशिंगटन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने बताया कि यह प्रगति अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर तथा ईरानी प्रतिनिधियों के बीच हुए हालिया संपर्कों के दौरान सामने आई है।
IAEA प्रमुख ने उम्मीद जताई कि बातचीत आगे बढ़ेगी और जल्द ही मौजूदा परमाणु विवाद के इस अध्याय को समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सहयोग के लिए आवश्यक मुद्दों की पहचान किया जाना अपने आप में एक सकारात्मक कदम है।
हालांकि, ग्रॉसी ने यह भी कहा कि, ईरान के पास लगभग 440 किलोग्राम उच्च संवर्धित यूरेनियम अब भी मौजूद है। दूसरी ओर, ईरान ने स्पष्ट किया है कि उसके परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी।
ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने कहा है कि हालिया सैन्य हमलों में क्षतिग्रस्त हुए परमाणु केंद्रों का निरीक्षण केवल ईरानी कानून के तहत और आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के साथ ही किया जा सकता है। इसके लिए ईरानी संसद की मंजूरी और स्पष्ट सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार करना जरूरी होगा।
इस्लामी ने मौजूदा परिस्थितियों में परमाणु केंद्रों के निरीक्षण की मांग को “स्वीकार्य नहीं” बताया है।
ईरान का रुख है कि उसके परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और निरीक्षण से जुड़े फैसले बाहरी दबाव के बजाय देश के कानून, राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभु अधिकारों को ध्यान में रखते हुए किए जाने चाहिए। ऐसे में ग्रॉसी द्वारा बातचीत में प्रगति की बात किया जाना इस संकेत के रूप में देखा जा सकता है कि परमाणु मुद्दे का समाधान टकराव के बजाय बातचीत और कूटनीति के माध्यम से तलाशने की संभावना बनी हुई है।


popular post
इराक से अमेरिकी गठबंधन सेना की वापसी की प्रक्रिया तेज़
बगदाद: अल-मयादीन की रिपोर्ट के अनुसार, इराकी सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ के प्रवक्ता सबा अल-नुमान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा