इराक़ में इराक़ियों का शोक समारोह और आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई को संवेदना

इराक़ में इराक़ियों का शोक समारोह और आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई को संवेदना

इराक़ के बसरा प्रांत में इमाम हुसैन (अ.) की मजलिस में बड़ी संख्या में उपस्थित शोकाकुल लोगों ने हज़रत आयतुल्लाहुल उज़्मा शहीद सैयद अली ख़ामेनेई की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर अरबी भाषा में एक शोक-गीत पढ़ा गया, जिसके भाव इस प्रकार थे—

“हमारे पास इमाम रज़ा (अ.) की ओर से एक मेहमान आया है, जिसकी आमद ने हमें सम्मान प्रदान किया है।”

“हम इराक़ की धरती पर ख़ामेनेई के जनाज़े को दौड़-दौड़कर अपने कंधों पर उठाएँगे।”

शोक समारोह के एक अन्य भाग में उपस्थित लोगों ने हज़रत आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई तथा उनके भाइयों को उनके पिता की शहादत पर संवेदना और ताज़ियत पेश की।

इराक़ में शहीद रहबर-ए-इंक़िलाब के अंतिम संस्कार के अवसर पर 10 प्रांतों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

इराक़ में नजफ़ अशरफ़ और कर्बला मुअल्ला में शहीद इस्लामी इंक़िलाब के रहबर, हज़रत आयतुल्लाहुल उज़्मा शहीद सैयद अली ख़ामेनेई के पवित्र जनाज़े में व्यापक जनभागीदारी की तैयारियों के तहत अब तक इराक़ के 10 प्रांतों ने आगामी बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

इसी संदर्भ में कर्बला प्रांतीय परिषद के अध्यक्ष क़ासिम अली अल-यासिरी ने कहा कि कर्बला प्रशासन ने हज़रत आयतुल्लाहुल उज़्मा शहीद सैयद अली ख़ामेनेई के पवित्र पार्थिव शरीर के स्वागत के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

ज़ी क़ार प्रांत की ओर से निःशुल्क परिवहन सेवा

इराक़ के ज़ी क़ार प्रांत के गवर्नर ने रविवार को घोषणा की कि जो लोग कर्बला में हज़रत आयतुल्लाहुल उज़्मा शहीद सैयद अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए प्रांत की ओर से निःशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

गौरतलब है कि ज़ी क़ार, दक्षिणी इराक़ का एक प्रांत है और इसकी राजधानी कर्बला से लगभग 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

popular post

सीजेपी की वार्निंग, सरकार वादों से मुकरी तो फिर भड़केगा छात्र आंदोलन

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर प्रदर्शनकारियों के साथ किए गए

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *