मैं ईरान के साथ समझौता करना पसंद करूंगा क्योंकि, मैं लोगों को मारना नहीं चाहता: ट्रंप

मैं ईरान के साथ समझौता करना पसंद करूंगा क्योंकि, मैं लोगों को मारना नहीं चाहता: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर विरोधाभासी बयान दिया है। गुरुवार तड़के उन्होंने दावा किया कि, वह ईरान के साथ समझौता करना चाहते हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यदि परिस्थितियाँ बनीं तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

ट्रंप ने कहा,

“मैं ईरान के साथ समझौता करना पसंद करूंगा, क्योंकि मैं लोगों को मारना नहीं चाहता। हालांकि हम ईरान पर अब तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।” उनके इस बयान को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

इस बीच, वॉशिंगटन पोस्ट ने जानकार सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि, ईरान के साथ हालिया संघर्ष को लेकर ट्रंप अपने रक्षा मंत्री से बेहद नाराज़ हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप को यह उम्मीद दिलाई गई थी कि, ईरान के ख़िलाफ़ अभियान में अमेरिका को बहुत कम समय में निर्णायक सफलता मिल जाएगी, लेकिन घटनाक्रम उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा। इसी कारण वह अपने रक्षामंत्री के प्रदर्शन से असंतुष्ट बताए जा रहे हैं।

उधर, ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में फिर से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा, “हो सकता है कोई समझौता हो और हो सकता है कि न हो। लेकिन यदि हमें मजबूर होना पड़ा, तो हम हमले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

ट्रंप के ताज़ा बयानों से यह संकेत मिलता है कि एक ओर वह ईरान के साथ किसी संभावित समझौते की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सैन्य दबाव और हमले की धमकी की नीति भी जारी रखना चाहते हैं। इससे क्षेत्रीय तनाव और दोनों देशों के बीच चल रही कूटनीतिक खींचतान पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें बनी हुई हैं।

popular post

आज दुनिया ईरान को एक शक्तिशाली और सम्मानित देश के रूप में पहचानती है: ईरानी राष्ट्रपति 

आज दुनिया ईरान को एक शक्तिशाली और सम्मानित देश के रूप में पहचानती है: ईरानी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *