इराक़ के इरबिल में अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने पर ड्रोन हमला

इराक़ के इरबिल में अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने पर ड्रोन हमला

इराक़ी मीडिया के अनुसार, इरबिल हवाई अड्डे के निकट स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन से हमला किया गया है। हमले के बाद अमेरिकी अड्डे से धुएँ के घने गुबार उठते देखे गए। ड्रोन के हमले वाले स्थान पर कई एम्बुलेंस पहुँच गईं।

इरबिल स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में लगातार बज रहे हैं सायरन

इराक़ी मीडिया ने बताया कि पिछले लगभग 40 मिनट से इरबिल हवाई अड्डे के पास स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में चेतावनी सायरन लगातार बज रहे हैं। इसी दौरान लगातार कई विस्फोटों की आवाज़ें भी सुनाई दे रही हैं।

इराक़ के सुलेमानिया में भी विस्फोटों की आवाज़ें

मीडिया सूत्रों के अनुसार, उत्तरी इराक के सुलेमानिया प्रांत में ईरान-विरोधी कुर्द समूहों के ठिकानों पर हमला किया गया है।

होर्मुज़ जलडमरूमध्य के कारण ईरान के साथ कूटनीति ही एकमात्र समाधान: जेडी वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हैं और वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है।

वेंस ने कहा, “होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान जिस प्रकार का असंतुलित ख़तरा पैदा कर सकता है, उससे स्पष्ट है कि इस विवाद का एकमात्र समाधान कूटनीति है।”

उन्होंने कहा, “मैं उन अमेरिकियों से बेहद निराश हूँ जो यह मानते हैं कि ईरानियों के साथ बातचीत करना असंभव है।”

लेकिन यही बयान कई गंभीर सवाल भी खड़े करता है। यदि अमेरिका स्वयं मानता है कि इस विवाद का समाधान कूटनीति और बातचीत है, तो फिर ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई क्यों की गई? आलोचकों का कहना है कि यदि बातचीत ही अंतिम रास्ता था, तो अमेरिका नेपहले सैन्य हमले का सहारा क्यों लिया??

आलोचकों का कहना है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय विवाद का स्थायी समाधान बम और मिसाइलों से नहीं, बल्कि संवाद, कूटनीति और आपसी समझ से निकलता है।

यदि इस विवाद का एकमात्र समाधान कूटनीति था, तो फिर अमेरिका ने ईरान पर हमला क्यों किया? सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई को धोखे से शहीद क्यों किया?? मीनाब स्कूल की 168 मासूम छात्राओं का क्या क़सूर था जिसे अमेरिकी सेना ने हमला करके बेदर्दी से शहीद कर दिया??

popular post

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *