दुश्मन की किसी भी ग़लत हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा: ईरानी सेना प्रमुख

दुश्मन की किसी भी ग़लत हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा: ईरानी सेना प्रमुख

ईरान के सेना प्रमुख मेजर जनरल अमीर हातमी ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान के ख़िलाफ़ दोबारा किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई की गई तो उसका जवाब पहले से कहीं अधिक ताक़त और सख़्ती के साथ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुश्मन की किसी भी ग़लतफहमी या सैन्य दुस्साहस का अंजाम बेहद गंभीर होगा। ईरान अपनी सैन्य तैयारियों को लगातार मजबूत कर रहा है और क्षेत्र की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखे हुए है।

जनरल हातमी ने बुधवार को क्षेत्र में बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया में एक और अमेरिकी विमानवाहक पोत के पहुंचने के बीच यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरानी सेना दुश्मन की गतिविधियों पर पूरी सतर्कता के साथ नजर रख रही है और अपनी तैयारियों में एक पल की भी ढिलाई नहीं बरत रही है।

उनका यह बयान अमेरिकी सेंट्रल कमांड की उस घोषणा के दो दिन बाद आया, जिसमें बताया गया था कि अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट और उसका स्ट्राइक ग्रुप पश्चिम एशिया पहुंच गया है। इससे पहले यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश और यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन भी इस क्षेत्र में पहुंच चुके हैं।

ईरान के सेना प्रमुख ने बताया कि थल सेना, नौसेना, वायु सेना और वायु रक्षा बल सहित सेना की सभी शाखाएं अपनी युद्धक क्षमताओं और तैयारियों को लगातार बेहतर बना रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले हमले के बाद ईरान के सशस्त्र बलों ने सर्वोच्च कमांडर और इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई के निर्देशों के अनुसार अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत किया है।

हातमी ने स्पष्ट कहा कि यदि दुश्मन दोबारा हमला करता है तो ईरान उसके साथ-साथ उसके समर्थकों को भी निशाना बनाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जवाबी कार्रवाई के लिए कोई भौगोलिक सीमा नहीं होगी। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि दुश्मन कोई गलत आकलन नहीं करेगा। अगर ऐसा हुआ तो उसे ऐसा सबक सिखाया जाएगा, जो सभी के लिए चेतावनी बनेगा।”

उन्होंने ईरानी जनता के साहस और एकजुटता की भी सराहना की। हातमी के मुताबिक, 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद जब भी देश पर हमला हुआ, जनता ने मजबूती से उसका मुकाबला किया और दुश्मन के मंसूबों को नाकाम किया।

अंत में उन्होंने आठ साल के ईरान-इराक युद्ध, 12 दिवसीय अमेरिका-इजरायल युद्ध और 28 फरवरी से शुरू हुए 40 दिवसीय युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरानी सशस्त्र बलों ने हर बार देश की रक्षा के अपने संकल्प को केवल नारों में नहीं, बल्कि अपने कार्यों से साबित किया है।

popular post

दुश्मन की किसी भी ग़लत हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा: ईरानी सेना प्रमुख

दुश्मन की किसी भी ग़लत हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा: ईरानी सेना प्रमुख ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *