अमेरिकी और इस्राईली सैन्य ठिकानों के पास मौजूद कोई भी बांध या बंदरगाह होगा वैध निशाना: क़ालिबाफ़

अमेरिकी और इस्राईली सैन्य ठिकानों के पास मौजूद कोई भी बांध या बंदरगाह होगा वैध निशाना: क़ालिबाफ़

ईरान की संसद (मजलिस-ए-शूरा) के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने अमेरिकी अख़बार द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस रिपोर्ट में ईरान के जल संबंधी बुनियादी ढांचे पर हमलों को सही ठहराने की कोशिश की गई है। इसके जवाब में क़ालिबाफ़ ने कहा कि अमेरिका और इस्राईल के तर्क को उन्हीं पर लागू किया जाएगा और उनके सैन्य ठिकानों के नज़दीक मौजूद महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी उसी श्रेणी में रखा जाएगा।

क़ालिबाफ़ ने अपने बयान में कहा:

“नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों के अगले दौर की तैयारी के तहत उनके विशेषज्ञों ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा है कि ईरान के मिसाइल ठिकानों के पास स्थित बांधों का दोहरा उपयोग (सैन्य और नागरिक) होता है। ठीक है!”

ईरानी संसद के अध्यक्ष ने इसके बाद जवाबी कार्रवाई के लिए एक नया नियम घोषित करते हुए कहा:

“नया नियम: किसी भी अमेरिकी या इस्राईली सैन्य अड्डे के पास स्थित कोई भी बांध, बंदरगाह या बिजली उत्पादन केंद्र दोहरे उपयोग वाला माना जाएगा। हम बस आपके तर्क को उसी तरह आप पर लागू कर रहे हैं, बिना किसी बदलाव के।”

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ईरानी टेलीविजन ने खुलासा किया था कि ईरान की ख़ुर्रमशहर (Khorramshahr) मिसाइल की मारक क्षमता को उसके मौजूदा 2,000 किलोमीटर के दायरे से कई गुना तक बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिसाइल के वारहेड (युद्धक हथियार) का वजन कम करके इसकी मारक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। इससे ईरान को यूरोप में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की क्षमता मिल सकती है।

popular post

विशेषज्ञों की चेतावनी: एआई (AI) संचालित हथियारों से युद्ध के नए दौर का ख़तरा

विशेषज्ञों की चेतावनी: एआई (AI) संचालित हथियारों से युद्ध के नए दौर का ख़तरा कृत्रिम

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *