अमेरिका द्वारा कथित तोर से ईरान पर हमले रद्द किए जाने से इस्राईल में नाराज़गी

अमेरिका द्वारा कथित तोर से ईरान पर हमले रद्द किए जाने से इस्राईल में नाराज़गी

एक इस्राईली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सुरक्षा सूत्र ने दावा किया है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर व्यापक सैन्य हमले की कथित योजना अंतिम समय में रद्द किए जाने से इस्राईली सेना की परिचालन तैयारियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सूत्र के अनुसार, इस फैसले ने पहले से बनाई गई सैन्य रणनीति और समन्वय को प्रभावित किया तथा सुरक्षा प्रतिष्ठान में असंतोष पैदा कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब अमेरिका ने इस्राईल को ईरान पर संभावित हमले की जानकारी दी, लेकिन अंतिम क्षणों में बिना किसी स्पष्ट कारण के कार्रवाई रोक दी। इस कारण इस्राईली सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई और अमेरिका की रणनीति को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार तड़के दावा किया कि, ईरान तथा पश्चिम एशिया के कुछ देशों के अनुरोध के बाद उन्होंने ईरान पर व्यापक हमले का आदेश वापस ले लिया। हालांकि उन्होंने इन देशों या मध्यस्थों का नाम सार्वजनिक नहीं किया।

दूसरी ओर, ईरान ने पहले ही स्पष्ट चेतावनी दी थी कि, यदि उसकी सैन्य, नागरिक या बुनियादी ढांचे से जुड़ी किसी भी स्थापना को निशाना बनाया गया, तो उसका जवाब तत्काल, व्यापक और कड़ा होगा। ईरानी अधिकारियों ने कहा था कि, किसी भी आक्रामक कार्रवाई के परिणामों की पूरी जिम्मेदारी हमलावर पक्ष की होगी।

इसी पृष्ठभूमि में हमले की कथित योजना रद्द होने की ख़बर सामने आने के बाद इस्राईली मीडिया में इसे लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि इस घटनाक्रम ने अमेरिका-इस्राईल सैन्य समन्वय और भविष्य की रणनीति को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

popular post

अमेरिका के साथ हमारी किसी तरह की, कोई भी बातचीत नहीं चल रही है: तेहरान

अमेरिका के साथ हमारी किसी तरह की, कोई भी बातचीत नहीं चल रही है: तेहरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *