अमेरिकी सेना का एक विध्वंसक युद्धपोत और एक विमानवाहक पोत को निशाना बनाया गया: आईआरजीसी
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों के ज़रिए अमेरिकी सेना के एक विमानवाहक पोत और एक विध्वंसक युद्धपोत को निशाना बनाया। तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान जारी करते हुए घोषणा की:
“आक्रामक और बच्चों की हत्या करने वाली अमेरिकी सेना का एक विमानवाहक पोत और एक विध्वंसक युद्धपोत हमले का निशाना बना।”
आईआरजीसी का पूरा बयान का पूरा इस प्रकार है:
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
ईरान के इस्लामी राष्ट्र, जो पैगंबर के संदेश का उत्तराधिकारी है;
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की एयरोस्पेस फोर्स ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों के ज़रिए अमेरिकी आक्रामक और बच्चों की हत्या करने वाली सेना के एक विमानवाहक पोत और एक विध्वंसक युद्धपोत पर हमला किया। ये दोनों युद्धपोत ईरानी जहाज़ों के लिए परेशानी पैदा कर रहे थे और समुद्री नाकाबंदी में भाग ले रहे थे।
इन दोनों युद्धपोतों को नुक़सान पहुंचने और दोबारा हमले के डर के बाद संघर्ष क्षेत्र से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।
आक्रामणकारी दुश्मन, जो वर्षों से झूठे अभिमान और खोखले दावों के साथ इस क्षेत्र में अपनी ताक़त का प्रदर्शन करता रहा है, आज आधिकारिक रूप से यह स्वीकार करने के लिए मजबूर हुआ कि, अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों पर हमला किया गया।
सेंटकॉम (CENTCOM) द्वारा इस अभियान की पुष्टि किया जाना दुश्मन की रणनीतिक हार का जीवंत प्रमाण है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की आक्रामक क्षमता को साबित करता है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और ईरान के इस्लामी गणराज्य के अन्य सशस्त्र बल ईरान की इस्लामी मातृभूमि की रक्षा के लिए दृढ़ और निर्णायक रूप से प्रतिबद्ध हैं।
इस्लामी राष्ट्र की जनता की शानदार और व्यापक उपस्थिति तथा बहादुर इस्लामी योद्धाओं का अथक संघर्ष दुश्मन को अपने दुष्ट उद्देश्यों को हासिल करने से रोक देगा। यदि शत्रुतापूर्ण और आक्रामक कार्रवाइयां जारी रहती हैं, तो अमेरिकी शासन को ईरान के इस्लामी गणराज्य के सशस्त्र बलों की ओर से भयंकर जवाबों की प्रतीक्षा करनी चाहिए।
हम पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली होकर डटे हुए हैं। विजय ईरान के प्रतिरोधी राष्ट्र की होगी और आक्रमणकारियों का भाग्य, निश्चित रूप से पराजय और पछतावा है।


popular post
इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान को ‘ख़ूनी बैलेट बॉक्स’ बना दिया: नबीह बेरी
इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान को ‘ख़ूनी बैलेट बॉक्स’ बना दिया: नबीह बेरी लेबनान की संसद
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा