हुर्मुज के पास भारत जा रहे LNG जहाज पर हमला, पोत में लगी आग; 4 भारतीय थे सवार

हुर्मुज स्ट्रेट के आसपास एक बार फिर सुरक्षा संकट गहराता दिखाई दे रहा है। कतर से भारत के गुजरात स्थित दाहेज बंदरगाह आ रहे एक LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) कैरियर को संदिग्ध ड्रोन हमले का सामना करना पड़ा। हमले के वक्त जहाज पर 4 भारतीय नागरिकों समेत कुल 29 क्रू मेंबर मौजूद थे। राहत की बात यह है कि सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह LNG जहाज कतर के रास लफ्फान बंदरगाह से भारत के दाहेज के लिए रवाना हुआ था। ओमान की खाड़ी में हुर्मुज स्ट्रेट के नजदीक जहाज को निशाना बनाया गया। हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई और भारी मात्रा में धुआं उठने लगा। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, पोत को नुकसान पहुंचा है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

घटना की जानकारी संबंधित समुद्री सुरक्षा अधिकारियों को दे दी गई है। RPSL की ओर से DGCOMM को भी इसकी सूचना भेजी गई है।

हमले के बाद कतर ने आरोप लगाया कि उसके LNG जहाज को ईरान ने निशाना बनाया है। दोहा ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। हालांकि, ईरान की ओर से इस आरोप पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इन हमलों में ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड नेटवर्क, तटीय रडार स्टेशन, एंटी-शिप मिसाइल क्षमताओं और हुर्मुज क्षेत्र में सक्रिय कई IRGC नौकाओं को निशाना बनाया गया। इसके जवाब में ईरान ने भी पलटवार करने की बात कही है।

हुर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। खाड़ी देशों से निकलने वाले तेल और LNG की बड़ी मात्रा इसी मार्ग से होकर गुजरती है। ऐसे में यहां किसी भी सैन्य गतिविधि या हमले का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार और समुद्री व्यापार पर पड़ सकता है।

popular post

हिंद का हुर्मुज़ बनेगा चीन की चिंता, भारत-इंडोनेशिया की बड़ी साझेदारी

जकार्ता/नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच जकार्ता में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *