हुर्मुज़ पर ईरान का दबदबा, अमेरिकी दबाव के बावजूद तेहरान के बताए रूट से गुजर रहे हैं जहाज़ 

अमेरिका की तमाम कोशिशों के बावजूद हुर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की पकड़ कमजोर होती नजर नहीं आ रही है। ताजा समुद्री आंकड़ों के मुताबिक, इस रणनीतिक समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाज अब भी ईरान के नियंत्रण वाले उत्तरी मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मैरीटाइम डेटा के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में हुर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले ज्यादातर जहाजों ने वही रूट चुना, जिसे तेहरान सुरक्षित मार्ग के तौर पर इस्तेमाल करवा रहा है। खास बात यह है कि अमेरिकी सेना की ओर से सुझाए गए ओमान के तट के पास वाले वैकल्पिक समुद्री रास्ते से कोई भी जहाज गुजरता नहीं दिखा।

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार से सोमवार के बीच हुर्मुज जलडमरूमध्य से 78 जहाजों की आवाजाही दर्ज की गई। इनमें 20 जहाज ईरानी झंडे वाले थे, जबकि बाकी 58 विदेशी वाणिज्यिक जहाज थे। इन सभी गैर-ईरानी जहाजों ने भी ईरान द्वारा तय किए गए समुद्री कॉरिडोर का इस्तेमाल किया।

मैरीटाइम ट्रैकिंग डेटा से यह भी पता चला कि अमेरिकी सलाह के बावजूद किसी भी जहाज ने ओमान के किनारे वाले वैकल्पिक मार्ग को नहीं अपनाया।

हुर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स पहले भी चेतावनी दे चुके हैं कि इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को तेहरान के निर्देशों का पालन करना होगा।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक़्ची ने भी अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने हुर्मुज जलडमरूमध्य में अलग शिपिंग लेन खोलकर दोनों देशों के बीच समझ का उल्लंघन किया है।

ईरान पर बढ़ते दबाव और प्रतिबंधों के बावजूद उसके बंदरगाहों पर तेल टैंकरों की गतिविधियां जारी रहने का दावा किया गया है। समुद्री निगरानी आंकड़ों के अनुसार, खर्ग द्वीप के तेल टर्मिनल पर कई टैंकरों की मौजूदगी दर्ज की गई।

पूरे घटनाक्रम से संकेत मिल रहे हैं कि हुर्मुज जलडमरूमध्य में नियंत्रण और समुद्री आवाजाही को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच रणनीतिक मुकाबला अभी खत्म नहीं हुआ है।

popular post

कुवैत ने आयतुल्लाह मातूक समेत कई लोगों की नागरिकता रद्द की

कुवैत : अमेरिका और इस्राईल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाले ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *