नई दिल्ली: ब्रिटेन के अखबार द गार्डियन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूरोपीय देश हुर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों से नेविगेशन या मार्ग उपयोग शुल्क (Navigation Fee) वसूले जाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यदि कानूनी और अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप व्यवस्था बनती है तो यूरोप इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन सरकार के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि दुनिया के कई अहम समुद्री मार्गों, जैसे मलक्का जलडमरूमध्य और इंग्लिश चैनल, में नेविगेशन सेवाओं के लिए शुल्क लेने की व्यवस्था पहले से मौजूद है। इसी मॉडल को आधार बनाकर हुर्मुज़ जलडमरूमध्य के लिए भी एक प्रस्ताव तैयार किया गया है।
गार्डियन के अनुसार, यह प्रस्ताव ओमान ने ब्रिटिश कानूनी विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया है। बताया जा रहा है कि ओमान इस योजना की कानूनी रूपरेखा समझाने के लिए अपने विशेषज्ञों को तेहरान भेजने पर भी विचार कर रहा है।
हालांकि, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड लैमी के एक वरिष्ठ सहयोगी ने चेतावनी दी है कि यदि हुर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों पर अनिवार्य शुल्क लगाया गया, तो इसके गंभीर और व्यापक आर्थिक परिणाम हो सकते हैं।
इधर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़्ची ओमान पहुंचे हुए हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जुड़े हालात पर भी चर्चा होने की संभावना है।


popular post
यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी
यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी यमन के सशस्त्र
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा