अमेरिका के 4 करोड़ कुपोषित लोगों की चिंता करे ट्रंप

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर क़ालीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका की आंतरिक समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए उन्हें करोड़ों कुपोषित अमेरिकी लोगों की सुधबुध लेने को कहा है।

क़ालीबाफ ने सोशल मीडिया पर अंग्रेज़ी में लिखे एक संदेश में कहा कि ध्यान दीजिए, आपके अपने देश में 4 करोड़ से अधिक लोग सरकारी खाद्य सहायता कार्यक्रम (SNAP) पर निर्भर हों, और फिर भी आप किसी दूसरे देश को “भूखा” कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक बयान नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं का दोष दूसरों पर डालने की कोशिश है।

क़ालीबाफ के अनुसार, अमेरिका को दूसरे देशों पर टिप्पणी करने के बजाय अपने नागरिकों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

ईरानी संसद अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका को अपने खाद्य सहायता कार्यक्रम और देश में कुपोषण जैसी चुनौतियों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान अपने संसाधनों और संपत्तियों के बारे में स्वयं निर्णय लेने में सक्षम है।

क़ालीबाफ का यह बयान ट्रंप की उन टिप्पणियों के जवाब में आया है जिनमें उन्होंने ईरान की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर सवाल उठाए थे।

popular post

आयतुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में छोटा सा ताबूत किसका ?

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर शहीद आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से एक बेहद

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *